एशिया

अपाहिज डॉग ने उठाया बड़े रहस्य से परदा, नवजात बच्चे की इस तरह बचाई जान

मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है मिट्टी में दबे बच्चे को जिंदा निकाल लिया गया गर्भवती होने के कारण बच्चे को मारना चाहा

2 min read
विकलांग कुत्ते ने बच्चे की जान बचाई, 15 वर्षीय किशोरी ने अपना गुनाह कबूला

बैंकॉक। उत्तर-पूर्व थाईलैंड के गांव में एक विकलांग कुत्ता लोगों के लिए फरिश्ता बन गया है। उसने एक मासूम की जान बचाकर मिसाल कायम की है। कुत्ते का नाम पिंग पोंग है। उसके मालिक के अनुसार, पिंग पोंग लगातार एक जगह पर खुदाई कर रहा था। कुछ देर बाद उस जगह पर एक बच्चे का पैर दिखाई दिया। गढ्ढे में दबे बच्चे की रोने की अवाज भी सुनाई दे रही थी। गांव वालों की मदद से बच्चे को जिंदा निकाल लिया गया। बाद में पता चला कि इस नन्हीं सी जान की दुदर्शा करने वाली खुद की उसकी मां ही थी। वह कम उम्र में गर्भवती हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिंग मां को गिरफ्तार कर लिया है। मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

किसानों का ध्यान आकर्षित किया

गौरतलब है कि पिंग पोंग नाम का एक विकलांग कुत्ता गांव का गौरव बन गया है,उसकी मदद से एक बच्चे की जान बचाई जा सकी है। बुधवार को उसकी सूंघने और खुदाई ने गाँव में किसानों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। मां ने बताया कि वह कम उम्र में गर्भवती होने के कारण काफी परेशान थी। उसे अपने पिता के गुस्से से काफी डर लग रहा था। लड़की के परिवार ने कहा कि वे बच्चे की देखभाल करेंगे,बच्चा स्वस्थ बताया गया है।

लड़की को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने की सलाह

पुलिस ने बताया कि लड़की को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने की सलाह दी गई है। उसे इस बात का पछतावा है कि उसने बच्चे के साथ ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उससे बाल सेवा कर्मियों की उपस्थिति में पूछताछ की जाएगी। छह वर्षीय पिंग पोंग, जो केवल तीन पैर से चलता है। उसका एक पैर कार से टक्करा जाने से खराब हो गया था।

Updated on:
19 May 2019 08:43 am
Published on:
18 May 2019 02:12 pm
Also Read
View All