एशिया

नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटके, साउथ कोरिया ने जताई परमाणु परीक्षण की आशंका

दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी के मुताबिक नॉर्थ हैमयांग प्रांत में कल भूकंप के झटके महसूस किए गए।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 8:59 AM IST
North korea

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया में एक बार फिर परमाणु या मिसाइल के परीक्षण की आशंका जताई जा रही है। परमाणु परिक्षण के कयास नॉर्थ कोरिया में आए भूकंप के झटकों को लेकर लगाए जा रहे हैं। दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी के मुताबिक नॉर्थ हैमयांग प्रांत में कल भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते नॉर्थ कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण करने की आशंका जताई जा रही है।

परमाणु परीक्षण का किया खंडन

उधर, चीन की ओर से दावा किया गया है कि भूकंप के झटके परमाणु परीक्षण की वजह से नहीं आए हैं। चीन के अधिकारी की ओर से कहा गया कि यह प्राकृतिक झटका था। हालांकि दक्षिण कोरिया से पहले चीनी अधिकारी ने झटके को लेकर परमाणु परीक्षण की आशंका जताई थी। उनकी ओर से कहा गया था कि यह एक तरह का विस्फोट हो सकता है।
उधर, इसको लेकर अमरीका की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मून ने जताया खतरा

बता दें कि परमाणु और मिसाइल परीक्षण को लेकर नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच तनाव लगाता बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दोनों ही देश एक दूसरे पर दबाव बनाने के लिए तरह-तरह की धमकी और चेतावनी दे रहे हैं। वहीं अमरीका के सहयोगी देश जापान और दक्षिण कोरिया ने नॉर्थ कोरिया की ओर से जारी परमाणु परीक्षण को लेकर खतरे की आशंका जताई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जान-इन ने कहा कि जिस से नॉर्थ कोरिया की ओर से मिसाइल दागी जा रही है, उससे क्षेत्र में बढ़ा खतरा खड़ा हो गया है। मून ने इंटरनेशन कम्यूनिटी से प्योंगयोंग पर दबाव बनाने की अपील की है। बता दें कि इससे ठीक पहले गुरुवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने चेतावनी दी थी कि प्योंगयांग हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर सकता है जिसका प्रशांत क्षेत्र में व्यापक असर होगा। जब उनसे पत्रकारों ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया।

Updated on:
24 Sep 2017, 8:59 AM IST
Published on: