एशिया

फ्लाइट अटेंडेंट के प्रेमी ने सबके सामने किया था प्रपोज, अब गर्लफ्रेंड को गंवानी पड़ी नौकरी

नौकरी से निकालने पर कंपनी की सफाई
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 7:00 PM IST
Flight Attendant fired for Accepting Marriage Proposal in air
फ्लाइट अटेंडेंट के प्रेमी ने सबके सामने किया था प्रपोज, अब गर्लफ्रेंड को गंवानी पड़ी नौकरी

बीजिंग। कुछ समय पहले इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो तो आपको याद होगी जिसमें एक फ्लाइट अटेंडेंट को उसके प्रेमी ने उड़ान के दौरान प्रपोज किया था। इस मौके की वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जमकर इसकी तारीफ की थी और दोनों को प्यार भरे संदेश और शुभकामनाएं भी दिए थे। लेकिन हम आपको ये अभी इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पलों में से एक इस पल के लिए उस लड़की को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। दरअसल अब उस अटेंडेंट को इस दिन के चलते अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

नौकरी से निकालने पर कंपनी की सफाई

चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइन ने अपने यहां काम करने वाली फ्लाइट अटेंडेंट को उसके ब्वॉयफ्रेंड के उड़ान के दौरान प्रपोज करने पर नौकरी से निकाल दिया। कंपनी से उसे निकालने की खबर 10 सितंबर को मीडिया में फैली। कंपनी ने उसको निकालने पर सफाई देते हुए बताया है कि ये यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। कंपनी के मुताबिक उसका ये व्यवहार गैर जिम्मेदाराना था। साथ उन दोनों की वजह से कई यात्रियों को परेशानी भी हुई।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस जानकारी के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गई है। जहां कुछ लोगों उसके नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ हैं, तो वहीं कुछ लोग मानते हैं कि उसे अपनी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखना चाहिए।

ये था पूरा मामला

गौरतलब है कि मई 2018 में ये मामला सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट के उड़ान भरने के 30 मिनट बाद, एयर होस्टेस के प्रेमी ने अपने घुटनों पर जाकर उसे शादी के लिए प्रपोज किया। इस जोड़े के रोमांटिक पल के गवाह बने यात्रियों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर साझा की थी। जिसके तुरंत बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आपको बता दें कि यूट्यूब पर इस वीडियो को 250,000 से ज्यादा बार देखा गया था।

Published on: