एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पैसेंजर का नाम जेसन फेलिक्स बताया गया है। जेसन ने फ्लाइट अटेंडेंट से बियर लाने को कहा, इसपर फ्लाइट अटेंडेंट उससे कहा कि "हम आपको बियर नहीं दे सकते बस एक घंटे में फ्लाइट मियामी पहुंच जाएगी। आप गुस्सा ना हों।" आप पहले से दो बियर ले चुके हैं। इसके बाद भी जेसन को अटेंडेंट की बातें समझ नहीं आ रही थीं, गुस्से में उसने अटेंडेंट से खा डाला कि, "तुम मेरे बारटेंडर हो'' लेकिन इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट उससे बेहद सहज तरीके से पेश आ रहा था और जवाब में उसने कहा कि, ''जी बिल्कुल इसमें कोई दो राय नहीं है, मैं आपका बारटेंडर हूं लेकिन मैंने आपको बताया कि मैं आपको और शराब नहीं दे सकता। इसके बाद वो प्लेन में खड़ा हो गया और हंगामा करने लगा। बाकी पैसेंजर्स ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वो शांत नहीं हुआ।