
काठमांडू।नेपाल में लगातार बारिश और कई नदियों में आई बाढ़ के कारण मरने वाले वालों की संख्या 65 तक पहुंच गई है। वहीं बाढ़ से जुडी विभिन्न घटनाओं में 38 लोग अब तक घायल हुए हैं। अचानक आई इस बाढ़ में 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके साथ पहाड़ी क्षेत्र में आए भूस्खलन ने बहुत नुकसान पहुंचाया है।
राहत कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि यहां के प्रमुख राजमार्गों में पानी भर गया है। इसके अलावा कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है। इसके कारण नदियों केे किनारे पर रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल भरा समय है।
नेपाल पुलिस ने मीडिया में कहा कि बारिश से आई आपदा की वजह से देश में कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई है और करीब 38 लोग घायल हो गए। 30 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेजे गए हैं। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राहत अभियान से जुड़े कार्यों में तेजी लाई गई है। एक अनुमान के अनुसार करीब छह हजार लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..