इस बैठक में भारत की ओर से संयुक्त सचिव एससीएल दास और दीपक मित्तल ने हिस्सा लिया। वहीं पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल मौजूद रहे। फैसल ने वाघा बार्डर पहुंचकर मीडिया से बातचीत में कहा कि कतारपुर कॉरिडोर के लिए पाकिस्तान पूरा सहयोग कर रहा है। 70 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो गया है।