गोपाल सिंह चावला वह नाम है, जिसके संबंध खालिस्तान से जोड़े जाते हैं। उसके आईएसआई से सीधे संबंध बताए जाते हैं। पाकिस्तान में उसके रिश्ते आतंकी हाफिज सईद और जैश सरगना मसूद अजहर से है। यहां तक की पाक पीएम इमरान खान खुद उससे मुलाकात करते हैं। हाल ही में उसकी एक तस्वीर पाक आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा के साथ दिखाई दी।