एशिया

चीन: लड़कियों के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर लाइब्रेरी में न आने के आदेश को लिया वापस, मांगी माफी

चीन की एक विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी में लड़कियों के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई थी, जिसे अब हटा लिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2018, 5:08 AM IST
girls in mini skirt
चीन: लड़कियों के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर लाइब्रेरी में न आने के आदेश को लिया वापस, मांगी माफी

नई दिल्ली। भारत में शिक्षण संस्थानों में लड़कियों के ड्रेस कोड को लेकर विवाद के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन ऐसा ही एक मामला चीन से भी सामने आया है। दरअसल चीन की एक विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी में लड़कियों के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि अब विश्वविद्याल प्रशासन ने अपने आदेश को वापस लेते हुए माफी मांगी है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के एक छात्र ने इस मामले में प्रशासन से शिकायत की थी जिसके बाद से लाइब्रेरी में छात्रों के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई थी। छात्र ने अपने शिकायत में कहा था कि ऐसे कपड़े ‘शैक्षिक वातावरण के लिए हानिकारक हैं और ये एक प्रकार का यौन उत्पीड़न है।’

ड्रेस कोड़ का क्या था नियम

आपको बता दें कि विश्वविद्याल ने निर्धारित ड्रेस कोड़ के नियम के छात्राओं को 50 सेंटीमीटर से छोटी स्कर्ट और पैंट पहनने पर रोक लगा दी थी। ‘हुनान एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी’ के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हाल ही में की गई कार्रवाई के चलते हुई असुविधा एवं खलल के लिए हम माफी चाहते हैं।’ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है, ‘हम प्रबंधन को अनुकूलित करने, सेवाओं की क्वॉलटी में सुधार करने और बेहतर अकादमिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ विश्वविद्यालय के एक स्टाफ ने कहा है कि छआत्रों को हर तरह के फैशनेबल ड्रेस पहनने की इजाजत दी गई है, बशर्ते कि कपड़े बेहद छोटे ने हों।

Published on: