एशिया

हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के दौरान 16 घायल, 49 लोग गिरफ्तार

हांगकांग में विवादित प्रत्यर्पण बिल को लेकर कई हफ्तों से विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है प्रदर्शनकारियों ने चटर गार्डन से सन यत सेन मेमोरियल पार्क तक 2 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला
2 min read
Jul 29, 2019
हांगकांग में प्रदर्शन

बीजिंग।हांगकांग में विवादित प्रत्यर्पण बिल को लेकर लगातार लोगों का प्रदर्शन जारी है। रविवार को वित्तीय जिले में सामूहिक विरोध प्रदर्शन के दौरान 16 लोग घायल हो गए। इस मामले में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद हांगकांग में प्रदर्शन थम नहीं रहा है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लोगों को रविवार की अवैध रैली में भाग लेने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को तीन से पांच साल जेल की सजा व भारी जुर्माने और हथियार रखने को लेकर सजा दी गई है।

सिटी अस्पताल के सुपरवाइजर अथॉरिटी के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को प्रदर्शन के दौरान 16 लोग घायल हुए थे, जिसमें से चार को अस्पताल से पहले ही छुट्टी दे दी गई और बाकी की हालत स्थिर बनी हुई है।

प्रशासन ने नहीं दी थी जुलूस की अनुमति

रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारियों लोगों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी। अधिकारियों ने चटर गार्डन से सन यत सेन मेमोरियल पार्क तक 2 किलोमीटर लंबा जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार करते हुए इसे खतरनाक बताया था।

हालांकि, अधिकारियों ने लोगों को चटर गार्डन में सार्वजनिक बैठक करने की इजाजत दी थी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों लोगों को नहीं रोका गया। वे कई समूहों में थे और इलाके के प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। बयान के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर ईंटों, कांच की बोतलों, पेंट बम आदि से हमला कर रहे थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Published on:
29 Jul 2019 10:05 pm