एशिया

हांगकांग में टीकाकरण के लिए दिया ऑफर, कोरोना वैक्सीन लगाने पर पाएं 10 करोड़ का अपार्टमेंट

इनाम की राशि लॉटरी के जरिए जीती जा सकती है और जीतने वाले को इसी कीमत का एक अपार्टमेंट दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2021, 12:52 PM IST
hong kong vaccination
hong kong vaccination

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए विभिन्न सरकारें जोर लगा रही हैं। मगर एक देश ऐसा भी जहां पर वैक्सीनेशन करवाने वालों के लिए करोड़ो का इनाम रखा गया है।

10 करोड़ का अपार्टमेंट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग के एक डेवलपर ने वैक्सीनेशन कराने वालों को यह अनोखा ऑफर दिया है। इसके मुताबिक जो लोग टीका लगवाते हैं, उन्हें 1.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ की रकम इनाम में मिल सकता है। यह इनाम की राशि लॉटरी के जरिए जीती जा सकती है और जीतने वाले को इसी कीमत का एक अपार्टमेंट दिया जाएगा।

सिनो ग्रुप नाम की कंपनी टेंक फोंग फाउंडेशन के साथ मिलकर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि विजेता को ग्रांड सेंट्रल प्रोजक्ट के तहत एक ब्रांड न्यू अपार्टमेंट का इनाम दिया जाएगा।

एक्सपायर हो रहीं वैक्सीन डोज

दरअसल, हांगकांग में लोग वैक्सीनेशन लगवाने को लेकर उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। यहां पर वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। ऐसे में यहां पर वैक्सीन की डोज के खराब होने का खतरा बना हुआ है। यहां की सरकार वैक्सीन डोज को डोनेट करने का भी मन बना रही है, क्योंकि अगस्त तक कुछ डोज एक्सपायर होने वाली हैं।

आलीशान घर इनाम में मिलेगा

हांगकाग में वैक्सीन लगवाने वाले लोग इस लकी ड्रॉ को जीतने के हकदार होंगे। इस ऑफर में करीब 450 वर्ग फुट का एक आलीशान घर इनाम में मिलेगा। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से भी कई ऑफर मिल रहे हैंं।

12 फीसदी आबादी का ही टीकाकरण

देश में वैक्सीनेशन को लेकर लोग घरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। करीब 75 लाख की आबादी वाले हांगकांग में अभी तक सिर्फ 12 फीसदी आबादी का ही टीकाकरण हो पाया है। वहीं पड़ोसी देश सिंगापुर में 28 फीसदी लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।

Published on: