एशिया

पाकिस्तान चुनाव 2018 : कभी मशहूर हुए थे इमरान खान और बेनजीर भुट्टो के इश्क के चर्चे, अगर हो जाती शादी तो…

इमरान की बायोग्राफी के लेखक क्रिस्टोफर सैनफोर्ड ने साल 2009 में लिखी में अपनी किताब में खुलासा किया कि ऑक्सफोर्ड के दिनों में इमरान खान और बेनजीर भुट्टो के बीच बहुत निकट का संबंध था।

2 min read

नई दिल्ली। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान राजनीति के दंगल में उतरने से पहले कई तरह के किस्सों के लिए चर्चित थे। क्रिकेट के दिनों में अपने लव अफेयर्स के चर्चे के लिए मशहूर रहे इमरान खान का नाम पाकिस्तान के साथ साथ दुनिया की कई मशहूर अभिनेत्रियों से जोड़ा गया। जिन लड़कियों के साथ इमरान खान के संबंधों की चर्चा हुई उनमें कुछ नेताओं की बेटियां भी थीं। इमरान खान की बायोग्राफी लिखने वाले क्रिस्टोफर सैनफोर्ड ने लिखा है कि लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। इमरान के ऑक्सफोर्ड के दिनों में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से भी उनका अफेयर था।

महिलाओं के बीच पॉपुलर थे इमरान

ये भी पढ़ें

प्रशासन की दखल के बाद भी पाकिस्तान चुनाव में कश्मीरी लोग ले रहे दिलचस्पी

इमरान की जीवनी के लेखक ने दावा किया है कि मैदान के बाहर भी इमरान के चर्चे बहुत थे। स्मार्ट और शानदार पर्सनालिटी के मालिक होने की वजह से इमरान के लव अफेयर के चर्चे बहुत हुए। बात यहां तक पहुंच गई कि उनके क्रिकेट से ज्यादा चर्चे उनके लव अफेयर्स के होने लगे थे। लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के दिनों में उनका सम्बन्ध बेनजीर भुट्टो से भी था।

क्या है इमरान की जीवनी में

इमरान की बायोग्राफी के लेखक क्रिस्टोफर सैनफोर्ड ने साल 2009 में लिखी में अपनी किताब में खुलासा किया कि ऑक्सफोर्ड के दिनों में इमरान खान और बेनजीर भुट्टो के बीच बहुत निकट का संबंध था। क्रिस्टोफर सैनफोर्ड ने दावा किया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। तब बेनजीर भुट्टो 21 साल की थी और वो लंदन के लेडी मार्ग्रेट हॉल में ग्रेजुएशन के सेंकेंड इयर में पढ़ रही थीं। बकौल सैनफोर्ड इन दिनों इमरान खान के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं। दावा किया गया है कि बेनजीर इमरान की पर्सनैलिटी से बेहद प्रभावित थीं। उन्होंने इमरान को प्यार से 'लॉयन ऑफ लाहौर' का नाम दिया था।

साथ-साथ देखे जाते थे इमरान और बेनजीर

अपने संबंध कल के दौरान इमरान और बेनजीर किसी भी मौके पैर साथ साथ देखे जाते थे। इस दौरान दोनों की करीबी दोनों कितने करीब हैं। इस दौरान यदि दोनों किसी कार्यक्रम में साथ दिखाई देते थे । इनके संबंधों के चर्चे धीरे धीरे आक्सफोर्ड की गलियों से निकलकर इस्लामाबाद के राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगे। इन दोनों के संबंध यहां तक रहे कि स्टेनफोर्ड ने इमरान के एक दोस्त के हवाले से दावा किया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध रहे होंगे।

मां की नाराजगी की वजह से नहीं हो सका विवाह

जीवनी में दावा किया गया है कि जब इमरान ने बेनजीर से निकाह का प्रस्ताव अपनी मां के सामने रखा तो उन्होंने इस विवाह से साफ इनकार कर दिया था। बेनजीर पकिस्तान के मशहूर जनेर जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी थीं। और इमरान की मां को यह पसंद नहीं था कि ऐसे हाई प्रोफाइल पोलिटिकल फॅमिली की औलाद उनकी बहू बनकर आए। कहा जाता है कि मां के इनकार के बाद उन्होंने बेनजीर से रिलेशन समाप्त कर दिए। 1994 में 42 साल की उम्र में इमरान ने जैमिमा गोल्ड स्मिथ से विवाह किया।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान आम चुनाव में भी वहां के राजनेताओं ने चली नापाक चाल
Published on:
25 Jul 2018 02:48 pm
Also Read
View All