सिंध के चार जिलों में हिन्दू अल्पसंख्यकों की आबादी निर्णायक भूमिका में है। इनमें से मिट्ठी-थारपारकर जिले में तो हिंदू अल्पसंख्यक मतदाताओं की तादाद 50 फीसदी से ज्यादा है... मीरपुर खास, उमरकोट और सांगड़ जिलों में भी हिन्दू मतदाता लगभग 50 फीसदी हैं और चुनावों में अहम भूमिका निभाते हैं चाहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल (एन) या फिर भुट्टो परिवार की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, सभी को इन मतदाताओं का सहारा चाहिए। हिन्दू मतदाता भी एकजुट होकर अपने हित की बात करने वाला प्रतिनिधि चुनते हैं। इनमें कभी दलित-गैर दलित का भाव नहीं दिखा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। सिंध के हिंदू बहुल इलाकों में दलित ही अन्य हिंदू प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे हैं। मिट्ठी, थारपारकर, नगरपारकर आदि इलाकों में पहली बार दलित प्रत्याशी ज्यादा संख्या में सामने उतरे हैं अपनों के ही खिलाफ।