एशिया

स्वतंत्रता दिवस: पाकिस्तान में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ पूरा हुआ समारोह

भारत आज यानी बुधवार को जोर-शोर से अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

less than 1 minute read
Aug 15, 2018
Indian tricolor hoist at indian embassy in islamabad
स्वतंत्रता दिवस: पाकिस्तान में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ पूरा हुआ समारोह

इस्लामाबाद। भारत आज यानी बुधवार को जोर-शोर से अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन ये जश्न सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहा। दुनिया के कई देशों में ये जश्न मनाया गया। यहां तक की भारत के दुश्मन माने जाने वाले पाकिस्तान में भी ये जश्न मनाया गया।

पाकिस्तान में फहराया गया भारत का तिरंगा

दरअसल 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामाबाद में स्थित भारत के उच्चायोग में महान खुशी, उत्साह और विशेष अनुनाद के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वहां के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही राष्ट्रीय गान का गायन, एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, और चाय की आयोजन भी किया गया था।

चीन में पढ़ा गया राष्ट्रपति कोविंद का राष्ट्र को दिया संबोधन

सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं दुनिया के अन्य कई देशों ने भारत के जश्न में शिरकत की है। एक तरफ बीजिंग में बसे भारतीय लोगों ने बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में हिस्सा लिया। वहां भी भारत के राजदूत गौतम बम्बावाले ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद काराष्ट्र के नाम दिया हुआ संबोधन सबके सामने पढ़कर सुनाया।

ऑस्ट्रेलिया में भी जश्न

दूसरी ओर मेलबर्न के कैनबरा में भी भारतीय उच्चायोग कार्यालय में ध्वजारोहण समारोहों में बड़ी संख्या में भारतीयों ने भाग लिया। साथ ही मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन में वाणिज्य दूतावास इमारतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाया गया।

Published on:
15 Aug 2018 05:09 pm