प्रदेश में सीएम योगी के आदेशानुसार 15 अगस्त से थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप, प्लेट, ग्लास व चम्मच पर प्रतिबंध लग गया। यह प्रतिबंध एक बार इस्तेमाल होने वाले थर्मोकोल व प्लास्टिक के बर्तनों के निर्माण, विक्रय, भंडारण व परिवहन पर लगेगा। पॉलीथिन व प्लास्टिक पर प्रतिबंध का यह दूसरा चरण है। इससे पहले 15 जुलाई से इसका पहला चरण शुरू हुआ था, जिसमें 50 माइक्रोन से पतली पॉलीथिन कैरीबैग पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया था।