एशिया

South China Sea में चरम पर तनाव, चीन के गश्ती जहाज को इंडोनेशिया ने खदेड़ा

HIGHLIGHTS Indonesia China Tension: इंडोनेशिया ने अपने आर्थिक क्षेत्र में घुसे एक चीनी गश्ती जहाज को खदेड़ दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। इंडोनेशिया ने चीन के गश्ती जहाज को नातुना द्वीप के पास से खदेड़ा है। यह द्वीप इंडोनेशिया का है, जबकि चीन इसपर अपना अधिकार जताता है। नातुना द्वीप इंडोनेशिया के एक्सक्लूसिव इकनॉमी जोन में आता है।

2 min read
Sep 15, 2020
Indonesia Repulse Chinese Coastguard Patrol Ship, Tension At Peak In South China Sea

जकार्ता। चीन की आक्रमाक और विस्तारवादी रवैये के कारण दक्षिण चीन सागर ( South China Sea Tension ) में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमरीका और चीन के साथ साउथ चाइना सी में बढ़ते तकरार के बीच अब कई देशों ने भी चीन के खिलाफ आक्रामक रणनीति अख्तियार कर लिया है।

दरअसल, इंडोनेशिया ने अपने आर्थिक क्षेत्र में घुसे एक चीनी गश्ती जहाज को खदेड़ दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। इस क्षेत्र में चीन के युद्धपोतों की गतिविधियों को देखते हुए इंडोनेशिया ने भी अपने युद्धपोतों की गश्त को तेज कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले जापान ने अपने इलाके में घुसे चीनी पनडुब्बी को वापस खदेड़ दिया था, तो वहीं ताइवान ने कई बार अपने हवाई क्षेत्र में घुसे चीनी लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया था। इसके अलावा फिलीपींस ने भी चीन को साफ तौर पर कहा था कि यदि उनके इलाके में बीजिंग की तरफ से कुछ भी हरकत होता है तो वह अमरीकी सेना को बुला लेगा।

चीन-इंडोनेशिया में नातुना द्वीप को लेकर बढ़ा तनाव

आपको बता दें कि इंडोनेशिया ने चीन के गश्ती जहाज को नातुना द्वीप के पास से खदेड़ा है। यह द्वीप इंडोनेशिया का है, जबकि चीन इसपर अपना अधिकार जताता है। नातुना द्वीप इंडोनेशिया के एक्सक्लूसिव इकनॉमी जोन में आता है।

इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि शुक्रवार रात को पता चला कि चीनी गश्ती जहाज 5204 इंडोनेशियाई विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में घुस गया है। इसके बाद फौरन हमने अपने एक गश्ती जहाज को चीन के इस जहाज के पास भेजा और उसे वापस खदेड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इंडोनेशियाई जहाज और चीन के जहाज के बीच एक किलोमीटर की दूरी से इलाके पर दावे को लेकर बातचीत हुई। इंडोनेशियाई जहाज ने चीनी जहाज को तुरंत वह इलाका छोड़ने को कहा। लेकिन चीनी जहाज ने इस इलाके को अपना नाइन डैश लाइन अंदर बताते हुए जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद इंडोनेशियाई जहाज ने कार्रवाई करते हुए चीनी जहाज को खदेड़ दिया।

दक्षिण चीन सागर में बढ़ता जा रहा है तनाव

आपको बता दें कि चीन दक्षिण चीन सागर के 90 फीसदी इलाके पर अपना दावा करता है, जबकि साउथ चाइना सी पर कई देशों का अधिकार है। इस समुद्री क्षेत्र में तकरीबन 200 छोटे-बड़े द्वीप हैं, जिसपर चीन अपना नियंत्रण करना चाहता है। हालांकि इन तमाम द्वीपों पर किसी न किसी देश का अधिकार है। इस समुद्र को लेकर फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और वियतनाम, जापान, इंडोनेशिया, ताइवान आदि देशों के साथ विवाद है।

ऐसे में चीन की विस्तारवादी और आक्रामक नीति के कारण दक्षिण चीन सागर में तनाव गहराता जा रहा है। कुछ समय पहले चीन की दादागिरी को देखते हुए अमरीका ने साउथ चाइना सी में अपने दो सबसे ताकतवर युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। जिसके बाद से चीन-अमरीका में तकरार काफी बढ़ गया है। अमरीका ने सीधे-सीधे दक्षिण चीन सागर पर चीन के पूर्ण अधिकार के दावे को खारिज कर दिया है। हालांकि चीन लगातार अपनी आक्रमाक रणनीति को अख्तियार किए हुए हैं और छोटे-छोटे देशों को चुनौती दे रहा है।

Updated on:
15 Sept 2020 11:16 pm
Published on:
15 Sept 2020 11:01 pm
Also Read
View All