एशिया

झारखंड: लालू और राबड़ी ने किया जीत का स्वागत, हेमंत सोरेन को दी बधाई

झारखंड चुनाव में कांग्रेस, RJD और JMM गठबंधन की जीत RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी ने हेमंत सोरेन को बधाई दी

less than 1 minute read
a.png

नई दिल्ली।झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गठबंधन की संभावित जीत पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुशी जताते हुए हेमंत सोरेन को बधाई दी है। लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, "हेमंत, अनंत शुभकामनाएं, असीम आशीष। मनोकामना पूर्ण हुई। झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार व पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद।"

राबड़ी देवी ने इस शानदार जीत को धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, सदभाव की जीत बताया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश के समस्त अवाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ये जीत धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और सद्भाव की जीत है। उन्होंने इस कामयाबी के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राजद को बधाई दी और आशा जताई कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार आम अवाम की आशाओं और विश्वास पर खरी उतरेगी और लोगों का दिल जीतेगी, बिना भेदभाव के सबको न्याय देगी।

उधर, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव , पूर्वमंत्री एवं विधायक तेज प्रताप यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा झामुमो नेता शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को बधाई दी है।

Updated on:
24 Dec 2019 09:54 am
Published on:
24 Dec 2019 08:01 am