एशिया

दुनिया को डराने वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह खुद काटता है अपने बाल

किम जोंग दुनिया को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वे देश में अपने पूर्वजों की बनाई गई परंपरा का पालन कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 7:00 PM IST
kim
किसी से नहीं डरने वाले किम जोंग को इस शख्स से लगता है डर

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका को हिला देने वाले किम जोंग इन दिनों विश्व भर के मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। मंगलवार को सिंगापुर में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात के बाद किम की हर तरफ चर्चा हो रही है। किम की चर्चा ट्रंप से मुलाकात के अलावा उसके पहनावे और हेयर स्टाइल को लेकर भी रही है। एक बेवसाइट के मुताबिक किम जोंग अपने बाल खुद से काटते हैं। बेवसाइट में छपी खबर के मुताबिक अमरीका जैसे देश से नहीं डरने वाले उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग को नाई से डर सकता है। बताया जाता है कि किम जोंग की मौजूदा हेयर स्टाइल नॉर्थ कोरिया के फाउंडर और उनके ग्रैंडफादर से प्रेरित है। किम जोंग जो हेयर स्टाइल रखते हैं वह उत्तर कोरिया में बहुत मशहूर है। वैसे तो उत्तर कोरिया में 28 हेयर स्टाइल मान्य हैं, जिसके मुताबिक लोग अपने बाल को कटवा सकते हैं।

खास है किम का शूट और चश्मा
एक बेवसाइट में छपी खबर के मुताबिक मंगलवार को ट्रंप से मुलाकात के समय किम जोंग माओ-स्टाइल सूट में पहने हुए थे, जबकि उनका चश्मा हॉर्न-रिमेड की स्टाइल में था। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सिंगापुर सम्मेलन के दौरान किम जोंग पुरानी कम्युनिस्ट वर्दी में दिखाई दिए, जो बताने के लिए काफी है कि वह अपने देश में समाजवादी पहचान को बनाए रखना चाहते हैं।

किम ने ये नहीं किया
ट्रंप से मुलाकात के समय किम जोंग ने शूट पहने थे उसमें लेपल पिन नहीं लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से किम अपने शूट पर लेपल पिन नहीं लगा रहे हैं। जबकि इससे पहले वे ऐसा करते रहे हैं। किम जोंग ने ट्रंप से मुलाकात के दौरान अपने देश की सभ्यताओं का भी विशेष ध्यान रखा।

Published on: