
हनोई। वियतनाम में भरी भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण मध्य वियतनाम में हुई घटना में 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी की खबरों के मुताबिक केंद्रीय वियतनाम के फुओक दांग कम्यून में बाढ़ और भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त घरों के मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत
दक्षिण-मध्य वियतनाम उष्णकटिबंधीय तूफान से हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन में 13 लोग मारे गए और चार अन्य लोग लापता हैं। खान होआ प्रांत में एक आपदा अधिकारी ने बताया कि 600 सैनिकों को लापता और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उष्णकटिबंधीय तूफान के दौरान हुई भारी बारिश से हुए भूस्खलन ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया। वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तूफान रविवार रात बिन्ह थुआन और निन्ह थुआन के दक्षिण मध्य तटीय प्रांत के बाद कमजोर पड़ गया है।
बाढ़ और भूस्खलन से बेहाल वियतनाम
बता दें कि वियतनाम हर साल बाढ़ और तूफान की बड़ी विभीषिका झेलता है। हर साल इस तटीय देश में सैकड़ों लोगों को तूफान, बाढ़ और भूस्खलन के चलते बड़े पैमाने पर सुरक्षित जगहों पर विस्थापित होना पड़ता है। रविवार को चक्रवातीय तूफान ‘तोराजी’ के कारण हुई भारी बारिश की वजह से कई मकान ढह गए। बताया जा रहा है कि तरांग के आस-पास के गांवों में कुछ लोग भूस्खलन के मलबे में दब गए।