एशिया

मोदी की हर जरूरत का शी ने रखा ख्याल, तिरंगे की डिजाइन में बनवाया मेन्यू कार्ड

पीएम मोदी की खातिरदारी के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रेकफास्ट, लंच और चाय तक का इंतजाम खुद अपनी निगरानी में करवाई।

2 min read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय चीन यात्रा खत्म कर भारत लौट रहे हैं। मोदी के इस दौरे की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पहली बार चीनी राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर किसी विदेशी नेता का स्वागत किया है। दो दिनों तक राजधानी बीजिंग से 1160 किलोमीटर दूर वुहान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद पीएम मोदी की हर जरुरत का ख्याल रख रहे थे। ये भी पहली ही बार हुआ है कि चीनी राष्ट्रपति राजधानी छोड़कर दो दिनों से वुहान में रहे हों।

लंच के बहाने मोदी को मनाने की कोशिश
शी ने वुहान में पीएम मोदी के लिए कई तरह के खास पकवान भी बनावाए थे। जिसमें मोदी का फेवरेट गुजराती पकवान खास था। लंच के दौरान विश्व स्तर के इन दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों चर्चा हुई। बगैर एजेंडे वाली इस मुलाकात के दौरान सीमा विवाद, आतंकवाद, आपसी रिश्तों की गर्माहट और व्यापार पर गहन चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें

चीन के दौरे पर मोदी, दक्षिण चीन सागर पर मंडरा रहा अमरीका का बमवर्षक विमान

तिरंगे की डिजाइन में बना लंच मेन्यू कार्ड
खास मेहमान के लिए शी ने खास लंच मेन्यू कार्ड भी डिजाइन करवाया था। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी तस्वीर में साफ दिख रहा है कि लंच मेन्यू कार्ड पर तिरंगे की छवि दिखी। कार्ड पर भारतीय पक्षी मयूर का चित्र भी बना हुआ था। बताया जा रहा है कि इसे खुद शी ने अपनी देखरेख में डिजाइन करवाया है।

नौका विहार किया और चाय भी पिलाई
दोनों नेताओं ने वुहान के ईस्ट लेक में साथ नौका विहार भी किया और फिर लेक के किनारे टहलते हुए काफी वक्त साथ में बिताया। इस दौरान एक दिलचस्प चीज देखने को मिली। मोदी और शी के लिए एक साथ चाय परोसी गई। इसके बाद मोदी ने केतली अपने हाथ में उठाकर शी को दिखाते हुए चाय कप में निकालने लगें। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मोदी शी को बता रहे थे कि भारत चाय कैसे परोसी जाती है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी के चीन दौरे पर विदेश मंत्रालय की पीसी: जानिए क्या हैं मुख्य बातें
Updated on:
28 Apr 2018 03:43 pm
Published on:
28 Apr 2018 03:46 pm
Also Read
View All