एशिया

नेपाल का शेरपा बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड, 22वीं बार एवरेस्ट फतह के लिए तैयार

रीता 8,848 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने के लिए कुछ अमरीकी और जापानी पर्वतारोहियों और 17 कुलियों सहित कुल 29 पर्वतारोहियों के दल की अगुआई करेंगे।

2 min read
Mar 27, 2018

नई दिल्ली। किसी शायर ने किया खूब लिखा है- मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। नेपाल के कामी रीता शेरपा इस बात को चरितार्थ करने वाले हैं। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कामी रीता शेरपा यह काम एक बार नहीं बल्कि रिकॉर्ड 22 वीं बार करने वाले हैं। नेपाल के सोलुखुंबू जिले के थामे गांव के रहने वाले कामी रीता अनुभवी पर्वतारोही हैं। वे K2, चो-ओयु, ल्होस्ते तथा अन्नपूर्णा सहित 8,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाली अधिकांश चोटियों पर पहले ही चढ़ाई कर चुके हैं।

अपने साथियों के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड
आपको बता दें कि यह विश्व रिकार्ड अभी कामी रीता और उनके साथी अपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा के नाम है। रीता 8,848 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने के लिए कुछ अमेरिकी और जापानी पर्वतारोहियों और 17 कुलियों सहित कुल 29 पर्वतारोहियों के दल की अगुआई करेंगे। रीता शेरपा ने सोमवार को मीडिया से कहा, "मैं इतिहास रचने के लिए एक और प्रयास करूंगा जिससे शेरपा समुदाय और मेरे देश को गर्व हो।"
आपको बता दें कि शेरपा एक समुदाय है जो ऊंची नेपाली पहाड़ियों की तराई में रहता है। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले विदेशी पर्वतारोही आम तौर से इन्हीं के मार्गदर्शन में अपना अभियान पूरा करना चाहते हैं क्योंकि बर्फ से ढंकी ऊंची-ऊंची चोटियों और दुर्गम इलाकों से इस समुदाय के लोग परिचित होते है और इनकी शारीरिक मजबूती दुरुह सफर में सहायक बनती है।

#Topic Of The Day- किलिमंजारो की सर्वोच्च शिखर चूमने वाला हेमंत फतह करना चाहता है माउंट एवरेस्ट
रीता ने कब-कब माउंट एवरेस्ट फतह किया
आपको बताते चलें कि रीता ने 1994 में पहली बार में ही माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया था। उन्होंने अंतिम बार 27 मई 2017 को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। उन्होंने कहा, "इस साल अगर मैं रिकॉर्ड बना लेता हूं तो भी मैं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई को जारी रखूंगा।" उन्होंने 25 बार इस पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई।
गौरतलब है कि साल 1953 में माउंट एवरेस्ट पर सर एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नॉर्गे द्वारा पहली बार चढ़ाई करने के बाद अभी तक लगभग 5,300 पर्वतारोही विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

दुनिया की सबसे अनोखी दुल्हन की ड्रेस, लंबी इतनी की माउंट एवरेस्ट भी ढ़ंक जाए
Published on:
27 Mar 2018 07:32 pm
Also Read
View All