भारत के सशस्त्र सीमा बल ने भारत नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिकों द्वारा जमीन कब्जा करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।
नई दिल्ली। भारत के सशस्त्र सीमा बल ने भारत नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिकों द्वारा जमीन कब्जा करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर के कैमा ब्रिज के पास भारतीय जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई।लेकिन एसएसबी ने यह कोशिश नाकाम कर दी।
सीमा पर जुटे नेपाली नागरिक
नेपालियों का जमावड़ा कैमा ब्रिज बॉर्डर के पास होने पर एसएसबी जवानों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसएसबी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उत्तेजित नेपाली नागरिकों का आरोप था कि वह भू-भाग नेपाल से सम्बंधित है। कसीस तरह नेपाली नागरिकों को समझा बुझा कर वापस भेजा जा सका।इससे पहले करीब एक साल पहले भी बसही इलाके में नेपाली नागरिकों ने बॉर्डर पिलर के पास भारतीय जमीन पर कब्जे की कोशिश की थी। जिसमें काफी हिंसा भी हुई थी। इसमें दो भारतीय जवानों को चोटें आई थीं।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पिलर संख्या 194 के पास नेपाली नागरिकों ने भारतीय जमीन में बिजली के तार से घेरने की कोशिशे कीं। जब भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिशें कीं तो धीरे-धीरे पिलर के पास नेपाली नागरिकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इसको देखते हुए वहां के अधिकारियों ने आला अधिकारियों को सूचना दी। भारतीय अधिकारियों ने मौके पर आकर नेपालियों को समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वह कब्जे की बात पर अड़े रहे। पिलर के पास सुरक्षा संभाल रहे एसएसबी के अधिकारियों ने नेपालियों से कहा कि उक्त इलाके का सर्वे चल रहा है जिसके बादपता चल जाएगा कि कहां किसकी कितनी जमीन है।
नेपाली पुलिस दे रही थी बढ़ावा
बताया जा रहा है कि जब नेपाली नागरिक भारतीय जमीन कब्जे का प्रयास कर रहे थे तब नेपाली पुलिस ने उन्हें रोकने की बिलकुल कोशिश नहीं की। उलटे नेपाली पुलिस पर अपने नागरिकों को बढ़ावा देने और उपद्रव भड़काने का आरोप लगे गया है। भारतीय बलों का कहना है कि किसी तरह से नेपाली पुलिस ने नेपालियों को समझाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि कब्जे में सहयोग देते रहे।
कैमा ब्रिज पर सुरक्षा के कड़े बंदोस्बस्त
इस घटना के बाद बसहीं से लेकर कैमा ब्रिज इलाके तक सीमा पिलर्स की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विवाद के बाद पिलर संख्या 194 के पास अधिकारी लगातार निगरानी करेंगें। साथ ही एसएसबी जवानों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों ने दिए गए हैं।