
हाथरस।हाथरस की हींग की खुशबू देश विदेशों तक फैली हुई, अब इस उद्योग को एक उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए शासन गंभीर है। एक जनपद - एक उत्पाद के तहत अब जिले के हींग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। जिले में कुटीर उद्योग की तरह फैले हींग कारोबार को शासन स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप एक जनपद - एक उत्पाद योजनान्तर्गत हींग कारोबारियों को वित्तीय योजनाओं के तहत लाभ दिए जाएंगे, इसके लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
इन शर्तों का ध्यान रखे आवेदक
शासन द्वारा शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मदद की जाएगी। हाथरस में प्रशासन की तरफ से हींग के काराबोरा के बढ़ाने के लिए इसी योजना के अंतर्गत लोन देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आवेदक को किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्था/सरकारी संस्था इत्यादि का बकाएदार नहीं होना चाहिये। आवेदक द्वारा पूर्व में संचालित प्रधानमंत्र? रोजगार ?? योजना, वर्तमान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार योजना या केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त न किया गया हो। योजनान्तर्गत उद्योग हेतु 25.00 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 10.00 लाख रुपए तक का ऋण वितरित किया जायेगा।
यहां बनी है हींग की मंडी
हाथरस शहर के लोहट बाजार में एक हींग की मंडी बनी हुई है, जिसमें उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के अलग अलग हिस्सों से व्यापारी हींग को खरीदने के लिए आते हैं, यहां से लाखों रुपए रोजना का हींग का व्यापार होता है, हींग बनाने के लिए दूध अफगनिस्तान से आता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में इस तरह दूर होगा पेयजल संकट
Published on:
26 Apr 2018, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.