एशिया

अमरीका से परमाणु तकरार के बीच उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल टेस्ट, दागे दो प्रोजेक्टाइल

जापान ने बैलेस्टिक मिसाइलों के दागे जाने की संभावना व्यक्त की है उत्तर कोरिया ने इससे पहले 2 अक्टूबर को कम दूरी के कई मिसाइल परीक्षण किए थे

less than 1 minute read
Oct 31, 2019

प्योंगयांग। दक्षिण कोरिया व अमरीका के साथ तनाव के बीच गुरुवार को उत्तर कोरिया ने दो मिसाइलों का टेस्ट किया। इसकी जानकारी देते हुए दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टॉफ ने योनहैप के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दो प्रोजेक्टाइल मिसाइल को दागा। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय दक्षिण प्योंगान प्रांत में दोनों मिसाइलों को दागा गया।

बता दें कि अमरीका के साथ परमाणु हथियारों को लेकर उत्पन्न गतिरोध कि बीच उत्तर कोरिया ने यये दोनों मिसाइलों का परीक्षण किया है।

उत्तर कोरिया ने इससे पहले इसी महीने के शुरुआत में 2 अक्टूबर को कम दूरी के कई मिसाइल परीक्षण किए थे। इनमें से एक मिसाइल जापान के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के तहत आने वाले जलक्षेत्र में गिरी थी।

जापान ने बैलेस्टिक मिसाइल होने की जताई संभावना

बता दें कि उत्तर कोरिया की ओर से परीक्षण किए गए दोनों मिसाइलों को लेकर जापान ने संभावना व्यक्त की है कि ये बैलेस्टिक मिसाइल है।

दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि ये मिसाइलें पूर्वी शहर वॉनसन से प्रक्षेपित की गई है। जेसीएस के मुताबिक, उत्तर कोरिया के पूर्वी बंदरगाह वॉनसन के कलमा इलाके से पहली मिसाइल सुबह 5:06 बजे और दूसरी मिसाइल सुबह 5:27 बजे लॉन्च की गई। इससे पहले उत्तर कोेरिया ने अपने पूर्वी तट से दो छोटी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
01 Nov 2019 08:50 am
Published on:
31 Oct 2019 09:36 pm
Also Read
View All