
तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) के शासन की वजह से नॉर्थ कोरिया (North Korea) अक्सर ही चर्चाओं और विवादों का विषय बना रहता है। देश में अपनी कट्टर नीतियों और विवादित फैसलों के चलते किम से नॉर्थ कोरियाई जनता की परेशान और चिंतित रहती है। इतना ही नहीं, कभी भी मिसाइल परीक्षण करके किम अन्य देशों की चिंता भी बढ़ाते रहते है। इसके साथ ही किम को अपने अजीबोगरीब फैसलों के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में किम ने अपने देश के लिए एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। नॉर्थ कोरिया में जारी किए गए इस फरमान के बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
किसी भी लड़की के किम जोंग उन की बेटी जैसा नाम रखने पर लगा बैन
हाल ही में किम के एक आदेश के बाद नॉर्थ कोरिया में लड़कियों/महिलाओं पर एक बैन लगा दिया गया है। यह बैन एक विशिष्ट नाम रखने पर लगाया गया है। यह नाम किसी और का नहीं, बल्कि किम की बेटी का है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह की बेटी का नाम जू एई (Ju Ae) है और उसकी उम्र करीब 10 साल है। कई मौकों पर जू अपने पिता किम के साथ नज़र आती है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार एक महिला को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा
नाम बदलने के लिए दिया एक हफ्ते का समय
किम के आदेश पर नॉर्थ कोरिया में रह रही जितनी भी लड़कियों/महिलाओं का नाम जू एई है, उसे बदलने का आदेश दिया गया है। सभी माता-पिता को आदेश दिया गया है कि रेज़िडेंस रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में जाकर ऑफिशियल रूप से अपनी बेटियों का नाम बदलवाया जाएं। बड़ी उम्र की महिलाओं को खुद जाकर यह काम करना होगा। पूरी प्रोसेस और पेपर-वर्क के साथ इन लड़कियों/महिलाओं के नाम बदले जाएंगे। इसके लिए सभी लोगों को एक हफ्ते का समय दिया गया है।
क्या है इस फरमान की वजह?
रिपोर्ट के अनुसार किम चाहते है कि उनकी बेटी का नाम नॉर्थ कोरिया में एक सर्वोच्च सम्मान के तौर पर आरक्षित रखा जाए। इसलिए किम नहीं चाहते कि नॉर्थ कोरिया में किसी भी लड़की/महिला का नाम उनकी बेटी जैसा हो।
यह भी पढ़ें- संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स मार गिराने वाली अमरीकी मिसाइल की कीमत जानकार रह जाएंगे आप हैरान!