एशिया

नॉर्थ कोरिया की जापान को धमकी, एक मिनट में नष्ट हो जाएगा टोक्यो

नॉर्थ कोरिया की ओर यह प्रतिक्रिया यूएन महासभा में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी द्वारा दिए गए भाषण के जवाब में दी गई है।

2 min read
Oct 03, 2017
North Korea

नई दिल्ली। अमरीका के बाद अब नॉर्थ कोरिया ने पड़ोसी देश जापान को परमाणु हमले की धमकी दी है। नॉर्थ कोरिया की ओर से यह धमकी प्‍योंगयांग पर अधिक दबाव बनाने के लिए वार्ता खारिज करने को लेकर इंटरनेशनल कम्यूनिटी को विश्‍वास में लेने के टोक्‍यो द्वारा किए गए प्रयास पर के बाद आई है। बता दे कि नॉर्थ कोरिया अमरीका ओर यूएन के प्रतिबंध और चेतावनी को दरकिनार करते हुए बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर चुका है।

जापान को दी धमकी

कोरियाई सेंट्रल न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की ओर यह प्रतिक्रिया यूएन महासभा में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी द्वारा दिए गए भाषण के जवाब में दी गई है। बता दें कि अपने भाषण के दौरान जापान के प्रधानमंत्री ने एबी ने प्योंगयांग के परमाणु लक्ष्‍यों को बंद करने के लिए वार्ता नहीं बल्कि दबाव बनाने को कहा था। माना जा रहा है कि प्योंगयांग के नेता किम जोंग उन के प्रशासन ने जापानी प्रधानमंत्री एबी पर राजनीतिक कारणों के लिए कोरियाई द्वीप के संकट का उपयोग करने का आरोप लगाया था। अखबार में छिपे लेख के अनुसार यह कोई नहीं जानता कि कब न्यूक्लियर वॉर कब शुरू हो जाए लेकिन यदि ऐसा होता है तो एक मिनट में जापान नष्ट हो जाएगा। बता दें कि नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर कार्यक्रम के कारण कोरियाई पेनिनसुला में तनाव अपने चरम सीमा पर है। नॉर्थ कोरिया की ओर से इस साल श्रखलांबद्ध मिसाइल लांच के बाद 3 सितंबर को हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया जिससे अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर इसकी निंदा की गई।

जापान के ऊपर से गुजारी थी मिसाइल

वहीं बता दें कि पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया की ओर से एक परीक्षण के दौरान बैलिस्टिक मिसाइल को जापान के ऊपर से गुजारा गया था। यह मिसाइल जापान के ऊपर से होते हुए प्रशांत महासागर में जाकर किरी थी। जिसको प्योंगयांग की ओर से जापान पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा था। इसके बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने कहा कि जापान दुनिया की शांति के लिए खतरा पैदा करने वाली उत्तर कोरिया की खतरनाक एवं उकसावे वाली गतिविधियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Published on:
03 Oct 2017 12:50 pm