एशिया

PAK मीडिया ने पीएम इमरान खान का उड़ाया मजाक, बाद में मांगी माफी

पाकिस्तान के एक अखबार ने पीएम इमरान खान को लेकर एक मजाकिया कार्टून बनाया था कार्टून में इमरान खान को एक घोड़े के रूप में एक घोड़ागाड़ी खींचते हुए दिखाया गया है
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2019, 7:57 AM IST
imrankhan.jpg

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री न केवल भारत के निशाने पर आ गए बल्कि उनके अपने ही देश में लोगों ने जमकर इसका विरोध किया।

इतना ही नहीं पाकिस्तानी मीडिया ने भी जमकर आलोचना की। ऐसे में अभिव्यक्ति की बात करने वाले इमरान सरकार ने इन विरोधी आवाजों को दबाने का प्रयास किया है।

दरअसल, पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र 'द नेशन' ने प्रधानमंत्री इमरान खान का मजाक उड़ाने वाला एक कार्टून प्रकाशित कर विवाद पैदा कर दिया। समाचार पत्र ने हालांकि बाद में माफी मांग ली है।

समाचार पत्र ने कार्टून में इमरान खान को एक घोड़े के रूप में एक घोड़ागाड़ी खींचते हुए दिखाया गया है। गाड़ी पर बैठे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में खड़े अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें लालच दे रहे हैं जिसे देखकर इमरान मध्यस्थता के लालच में गाड़ी को आगे खींच रहे हैं। कार्टून में ट्रंप और मोदी मुस्करा रहे हैं। समाचार पत्र ने हालांकि बाद में माफी मांग ली।

समाचार पत्र ने कहा, 'हम उस कार्टून के लिए माफी मांगना चाहते हैं। हमारी कला हमारी संपादकीय नीतियों का प्रदर्शन नहीं करती है। यह होना नहीं चाहिए था।'

कश्मीर मुद्दे पर पाक का करारा झटका

आपको बता दें कि दुनिया के हर मंच पर कश्मीर मुद्दा को उठाने वाले इमरान खान को हर मंच पर मुंह की खानी पड़ी है। यहां तक कि किसी भी मुस्लिम देश ने भी उनका साथ नहीं दिया।

लिहाजा संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान इमरान खान ने फिर से कश्मीर मुद्दा उठाते हुए इस्लाम के नाम पर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार असेंबली में पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह माना कि 50 से अधिक देश उनके साथ हैं, लेकिन किसी के नाम का खुलासा नहीं कर सके और फिर इस झूठ के लिए उन्हें अपने ही देश में लोगों ने घेरना शुरू कर दिया।

इसके अलावा इमरान खान कई बार यह दोहरा चुके हैं कि किसी भी मुस्लिम देश और बाकी देशों ने कश्मीर मामले पर पाकिस्तान का साथ नहीं दिया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
29 Sep 2019, 7:57 AM IST
Published on: