एशिया

Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में PM मोदी के पहल का PAK ने किया स्वागत, कहा- मिलकर इससे लड़ेंगे

HIGHLIGHTS: पीएम मोदी ने Coronavirus के खिलाफ सार्क देशों को साथ आने का प्रस्ताव दिया पाकिस्तान ने पीएम मोदी के प्रस्ताव का समर्थन किया दुनियाभर में कोरोना वायरस से 5 हजार से अधिक की मौत
2 min read
Mar 14, 2020
pakistan supported proposal of prime minister modi against Coronavirus
pakistan supported proposal of prime minister modi against Coronavirus

इस्लामाबाद। महामारी बन चुके जानलेवा कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के खिलाफ लड़ाई लड़ने को लेकर पूरी दुनिया में कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने दुनिया के सामने एक प्रस्ताव रखा। अब पाकिस्तान ( Pakistan ) ने पीएम मोदी के प्रस्ताव का स्वागत है। पाकिस्तान ने पीएम मोदी के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए समर्थन किया और कहा कि हम इस वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता आइशा फारूकी ( Ayesha Farooqi ) ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हम सबको एक साथ मिलकर लड़ना होगा। पाकिस्तानी मीडिया द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वयारस के खिलाफ सार्क देशों को एक साथ आने की अपील की है।

मोदी के इस प्रस्ताव पर बोलते हुए पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर जानलेवा कोरोना वायरस के खतरने से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हमने स्वास्थ्य पर जिक्र किया है कि कोरोना के मामले पर SAARC सदस्य देशों के वीडियो सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान उपलब्ध होगा।

इससे पहले गुरुवार को आइशा फारूकी ने कहा था कि पाकिस्तान, कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सहित अपने पड़ोसियों को सहयोग करने और इसे बढ़ाने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने सार्क देशों से साथ आने की अपील

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सार्क देशों को साथ आने की अपील की थी। पीएम मोदी ने दक्षिण एशियाई संघ के क्षेत्रीय सहयोग ( SAARC ) देशों के नेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके पर चर्चा करने के लिए बुलाया था।

इसको लेकर शुक्रवार को एक अहम प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को लेकर SAARC के सदस्‍य देशों ने पीएम मोदी की प्रशंसा की और उन्‍हें धन्‍यवाद कहा।

coronavirus s: ईरान में 85 और मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 514 हुई

शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक के बाद कई ट्वीट्स करते हुए कहा था कि मैं यह प्रस्ताव देना चाहता हूं कि सार्क राष्ट्रों के नेतृत्व ने कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की है। एक साथ, हम दुनिया के लिए एक उदाहरण निर्धारित कर सकते हैं और एक स्वस्थ ग्रह में योगदान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से निकलर दुनिया के 127 देशों में फैल चुका है और इससे अब तक 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.35 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
15 Mar 2020 08:51 am
Published on:
14 Mar 2020 05:27 pm