एशिया

पाकिस्तान की नई सरकारः इमरान खान की मंत्री परिषद में अफरीदी को मिल सकती है जगह

इमरान सरकार कैसी होगी इसका एक संभावित खाका सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान ने तमाम अहम पदों के लिए लोगों पर मंथन शुरू कर दिया है। इमरान सरकार में अधिकांश नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 10:05 PM IST
pakistan is ready to open kartarpur sahib corridor for india
pakistan is ready to open kartarpur sahib corridor for india

नई दिल्ली। पाकिस्तान में गुरुवार को चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं और अब देश के प्रधानमंत्री पद पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की ताजपोशी होने जा रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की शानदार जीत के बाद अभी औपचारिक घोषणा और शपथ ग्रहण दोनों बाकी है, लेकिन इमरान सरकार कैसी होगी इसका एक खाका सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान ने तमाम अहम पदों के लिए लोगों पर मंथन शुरू कर दिया है। इमरान सरकार में अधिकांश नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

कौन-कौन है इस सूची में?

इस संभावित सूची में चौधरी सरवर को विदेश मंत्रालय, असद उमर को वित्त मंत्रालय और फवाद चौधरी को सूचना मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं अली मुहम्मद खान को आंतरिक मंत्री बनाया जा सकता है। वित्त मंत्री का पद आर्थिक मामलों के जानकार असद उमर को जबकि रक्षा मंत्री का पद शफाकत महमूद को मिल सकता है।

तेल मंत्रालय अफरीदी को

डॉक्टर शिरेल मिजारी को कानून मंत्री बनाए जाने की संभावना है। पाकिस्तान में तेल, गैस और प्राकृतिक स्रोत मंत्रालय शहरयार अफरीदी के खाते में जा सकता है। पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री शाह महमूद कुरैशी को बनाया जा सकता है। वहीं इमरान की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इलाके खैबर पख्तूनख्वा का मुख्यमंत्री असद कैसर को बनाया जा सकता है।

ऐसे रहे पाकिस्तान चुनाव परिणाम

पाकिस्तान में 25 जुलाई को 272 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि उन्हें स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिला है लेकिन उनका सरकार बनाना लगभग तय है। दूसरे नंबर नवाज शरीफ की पार्टी रही पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज, जबकि तीसरे नंबर बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी रही है। आतंकी से राजनेता बनने की कोशिश कर रहे हाफिज सईद की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। इमरान को सेना का भी समर्थन बताया जा रहा है।

Published on: