पाकिस्तान का दावा, मछुआरों ने लांघी जल सीमा मछुआरों को कराची पुलिस के हवाले किया गया भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं सैकड़ों मछुआरे
लाहौर।पाकिस्तान ने 34 भारतीय मछुआरों अपनी जलसीमा के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार कर लिया है। इन मछुआरों को पाकिस्तान नेवी ने स्थानीय कराची पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि मछुआरों के पास दो बोट थी और वो मछली पकड़ते वक्त गलती से भारतीय जलसीमा को लांघ कर पाक में प्रवेश कर गए। आपको बता दें कि बीते तीन महीने से पाकिस्तान ने इस तरह की गिरफ्तारियों पर रोक लगा रखी थी।
34 भारतीय मछुआरे कैद
पाकिस्तानी नौसेना ने बताया है कि मैरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी ने इन मछुआरों को कराची तट के अधिकार में आने वाली सीमा में गिरफ्तार किया गया है। मैरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी के प्रवक्ता ईयाद मसूद ने बताया कि मछुआरों की 6 नावों को भी सीज कर लिया गया है। मैरी टाइम अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की जल सीमा में प्रवेश करने के चलते इन सभी को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी नौसेना के तहत आने वाली मैरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी ने पहले इन मछुआरों को चेतावनी देकर उन्हें रोका, उसके बाद उनसे प्रारंभिक पूछताछ की। मछुआरों की 6 नावों को भी सीज कर लिया गया है। मछुआरों को कराची पुलिस को सौंप दिया गया है।
जनवरी से रुका था सिलसिला
आपको बता दें कि मछुआरों की गिरफ्तारी का सिलसिला जनवरी के बाद रुक गया था। जनवरी में पाकिस्तान ने 5 नाविकों को हिरासत में लिया था। हाल में ही पाकिस्तान ने सद्भावना मिशन के तहत 360 मछुआरों की गिरफ्तारी का फैसला किया था। उसके बाद पिछले महीने पाकिस्तान ने कराची की जेलों में बंद 250 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच कोई स्पष्ट जल सीमा न होने की वजह से बहुत से मछुआरे कई बार एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं और इसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।झेलनी पड़ती हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..