3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाहौर की दरगाह में बम धमाका, आठ लोगों की मौत, पच्चीस घायल

दाता दरबार नामक दरगाह में हुआ हादसा धमाके में पांच पुलिस कर्मियों के मरने की खबर धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 May 2019, 3:15 PM IST

pakistan

लाहौर में बम धमका,चार लोगों की मौत, कई घायल

लाहौर।रमजान के मौके पर लाहौर में बुधवार को एक आत्मघाती बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। धमाका लाहौर की मशहूर दाता दरबार दरगाह के पास हुआ। इस घटना में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं।पुलिस का कहना है कि विस्फोट काफी जबरदस्त था, इसके बारे में जांच की जा रही है। ब्लास्ट के बाद इलाके में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। विस्फोट में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में जान गंवाने वाले पांच पंजाब पुलिस के एलीट फोर्स के कमांडो हैं, जबकि दो सुरक्षा गार्ड और एक आम नागरिक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह विस्फोट बुधवार को सुबह के वक्त हुआ। धमाके के बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई। यहां पर तैनात सुरक्षा बल इसकी चपेट में आ गए। बताया कि यहां पर पंजाब पुलिस की एक वैन को निशाना बनाया गया था। पुलिस के अनुसार हमले के वक्त कई श्रद्धालु दरगाह के अंदर और बाहर मौजूद थे।

अमरीका: जॉर्जिया में 6 सप्ताह के गर्भ का गर्भपात कराने पर प्रतिबंध, नए कानून को मिली मंजूरी

पहले भी हुआ था लाहौर में धमाका

बीते साल पाकिस्तान के लाहौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास के निकट एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट में उड़ा लिया था। इसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गई। हमले में 25 लोग घायल हुए थे। विस्फोट में नौ लोग मारे गए, जिनमें दो पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल भी शामिल हैं। 25 लोगों में करीब 14 पुलिसकर्मी भी मारे गए थे।


विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..