2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: जॉर्जिया में 6 सप्ताह के गर्भ का गर्भपात कराने पर प्रतिबंध, नए कानून को मिली मंजूरी

गर्भपात को लेकर जॉर्जिया में नया कानून बनाया गया है। पहले 20 हफ्ते तक गर्भपात कराने की इजाजत थी। जॉर्जिया ऐसा कानून बनाने वाल अमरीका का चौथा राज्य बन गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 8 May 2019, 11:28 AM IST

जॉर्जिया

अमरीका: जॉर्जिया में 6 सप्ताह के गर्भ का गर्भपात कराने पर प्रतिबंध, नए कानून को मिली मंजूरी

तिब्लिसी। अमरीकी राज्य जॉर्जिया ( Georgia ) में अब 6 सप्ताह से कम समय के गर्भ को गिराना गैर कानूनी होगा। गर्भपात ( abortion ) को लेकर एक विवादास्पद बिल को सदन की मंजूरी मिल गई है और कानून बन गया है। तथाकथित 'हर्टबीट लॉ’ के मुताबिक 6 सप्ताह से पहले ही भ्रूण के धड़कन के बारे में जल्द से जल्द पता लगाया जा सकता है और इससे पहले कुछ महिलाओं को भी पता चल सकेगा कि वे गर्भवती हैं। मालूम हो कि जॉर्जिया में अभी से पहले तक महिलाएं 20 हफ्ते से पहले तक गर्भपात करा सकती थीं। जॉर्जिया 2019 में इस तरह का कानून पास करने वाला चौथा अमरीकी राज्य बन गया है। इससे पहले मिसिसिपी, केंटकी और ओहियो ने ऐसा कानून बनाया है।

अमरीका: डेनवर में स्कूल के अंदर दिनदहाड़े फायरिंग में 7-8 छात्र घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

इन परिस्थितियों में मिलेगी इजाजत

इस नए कानून में कहा गया है कि कुछ मामलों में यह अपवाद होगा। HB 481 के तहत बलात्कार और अनाचार के मामले में केवल तभी यह लागू नहीं होगा जब महिला पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराती है। साथ ही यदि मां की जान को खतरा हो भी गर्भपात की इजाजत मिल सकती है। इसके अलावे जब भ्रूण को गंभीर चिकित्सा कारणों से व्यवहार्य नहीं पाया जाएगा तो गर्भपात की इजाजत मिल सकती है। बिल को कानून में शामिल करने के बाद जॉर्जिया के रिपब्लिकन गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा ' ये काननू यह सुनिश्चित करेगा कि सभी जॉर्जियाई लोगों को हमारे महान राज्य में रहने, बढ़ने, सीखने और समृद्ध होने का अवसर मिले।'

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.