एशिया

पाकिस्तान: बाजवा ने ‘टू नेशन थ्योरी’ को बताया सही, कहा- आज के समय में इसकी स्वीकार्यता अधिक

मोहम्मद अली जिन्ना ( Md. Ali Jinnah ) की 143वीं जयंती के मौके पर टू नेशन थ्योरी को सही बताया 'टू नेशन थ्योरी' के आधार पर पाकिस्तान का गठन करने की जिन्ना की सोच बिल्कुल सही थी: बाजवा
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2019, 9:04 PM IST
Army chief Gen Bajwa

इस्लामाबाद। भारत में लगातार नागरिकता कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान का इस मामले से कुछ भी लेना-देना नहीं है, फिर भी इसपर बयानबाजी देते रहता है।

अब एक बार फिर से पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ( General Qamar Javed Bajwa ) ने भी बयान दिया है। इतना ही नहीं भारत के विभाजन को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है।

बाजवा ने कहा कि आजादी की लडा़ई में टू नेशन थ्योरी को रखा गया था और आज के समय में यह सिद्धांत सही साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि टू नेशन थ्योरी कहता है कि धर्म के आधार पर देश अलग-अलग होने चाहिए।

आज के समय में टू नेशन थ्योरी अधिक स्वीकार्य है: बाजवा

सेना प्रमुख बाजवा ने बुधवार को मोहम्मद अली जिन्ना की 143वीं जयंती के मौके पर बोलते हुए कहा कि टू नेशन थ्योरी के आधार पर पाकिस्तान का गठन करने की सोच बिल्कुल सही थी। आज के समय में यह अधिक स्वीकार्य वास्तविक है। हम सब पाकिस्तान देने के लिए उनका शुक्रिया यदा करते हैं।

बाजवा ने कहा कि मुश्किल वक्त में अल्पसंख्यकों समेत सभी पाकिस्तानी साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्ना का दृष्टिकोण ‘आस्था, एकता और अनुशासन’ के सिद्धांतों के साथ पाकिस्तान को आगे ले जाने के लिए लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

आपको बता दें कि अंग्रेजों से आजादी के समय भारत और पाकिस्तान के विभाजन को लेकर मोहम्मद अली जिन्न ने टू नेशन थ्योरी की मांग रखी थी, जिसके आधार पर ही पाकिस्तान बना है। जिन्ना ने कहा था भारत में हिन्दूओं की जनसंख्या अधिक है, और आजादी के बाद मुस्लिमों का उत्पीड़न हो सकता है। इसलिए मुस्लिमों के लिए एक अलग देश पाकिस्तान बनाया जाए।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
26 Dec 2019, 9:04 PM IST
Published on: