एशिया

पाकिस्तान ने पंजाब से ‘भारतीय जासूस’ पकड़ने का दावा किया

पाकिस्तान पुलिस का दावा है कि पूछताछ में राजू नाम के शख्स ने कुबूल किया है कि वह यहां पर जासूसी कर रहा था राजू को पंजाब प्रान्त के डेरा गाजी खान जिले से गिरफ्तार किया गया है
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 5:26 PM IST
pakistan poice

लाहौर। पाकिस्‍तान ने बुधवार को दावा किया कि उसने एक 'भारतीय जासूस' को गिरफ्तार किया है। इसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से पकड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की पूछाताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह यहां पर जासूसी कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए भारतीय 'जासूस' की पहचान राजू लक्ष्‍मन के रूप में की गई है। बुधवार को राजू को लाहौर से 400 किमी दूर डेरा गाजी खान जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि राजू लक्ष्‍मण बलूचिस्‍तान से डेरा गाजी खान जिले में दाखिल हो रहा था।

कुलभूषण जैसा मामला

बताया जा रहा है कि राजू को किसी अज्ञात स्‍थान पर ले जाया गया है, जहां पाकिस्‍तानी एजेंस‍ियां उनसे पूछताछ कर रही हैं।

आपको बता दें, भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पहले ही पाकिस्‍तानी हिरासत में हैं। उस पर भी पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाया है। हाल ही में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने अपने फैसले में पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा पर फिर से विचार करने को कहा है।

कोर्ट ने जाधव को कांउसलर एक्सेस नहीं देने के पाकिस्तान के फैसले को गलत ठहराया और उसे वियना संधि के उल्लंघन का दोषी पाया। पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षाबलों ने कुलभूषण जाधव को मार्च 2016 में बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

पाकिस्तान का पक्ष आना बाकी

इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया द्वारा चलाई जा रही खबर पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। अभी इस पर पाकिस्तान का पक्ष नहीं सुना गया है। वहीं एक दूसरे मामले में भारत में मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर की गिरफ्तारी की पर रवीश ने कहा कि वह रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत सरकार मालदीव की सरकार से संपर्क करेगी और पता लगाएगी की सच्चाई क्या है।

Updated on:
1 Aug 2019, 5:26 PM IST
Published on: