31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में अपने राजनयिकों से बदसलूकी पर भारत ने उठाया सख्त कदम

भारत ने इस्लामाबाद में अपने पांच राजनायिकों के साथ बदसलूकी के खिलाफ पाकिस्तान को चेताया 1992 कोड ऑफ कंडक्ट का प्रयोग कर भारत ने जताया अपना विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 29 Jul 2019, 2:53 PM IST

India Pakistan

नई दिल्ली। भारत ने इस्लामाबाद में अपने राजदूत के साथ बदसलूकी ( Harassment of Indian diplomats ) के मामले में पाकिस्तानसे कड़ा विरोध जताया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने इस महीने पाकिस्तान को दूसरी बार मौखिक नोट यानी Note Verbale जारी किया है, जिसमें भारत के पांच राजनायिकों के साथ दुर्व्यवहार पर आपत्ति जताई गई है।

लगातार बढ़ती घटनाओं को देखकर उठाई आवाज

विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मामले भले ही काफी गंभीर नहीं थे, लेकिन लगातार बढ़ती ऐसी उत्पीड़न घटनाओं को देखते हुए सरकार ने इस विरुद्घ आवाज उठाना ही उचित समझा। इस विरोध के बीच एक आधिकारिक सूत्र ने यह भी जानकारी दी कि भारत ने नई दिल्ली में पाक के नए उच्चायोग मोईन-उल-हक की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पहले पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी कि भारत को हक की नियुक्ति से ऐतराज है।

पाक मीडिया ने PM इमरान के दावे की खोली पोल, कहा- ISI को नहीं थी एबटाबाद में लादेन के होने की जानकारी

अगस्त में दिल्ली आएंगे पाक के नए उच्चायोग

मोईन-उल-हक अगस्त के तीसरे हफ्ते में नई दिल्ली आएंगे। हक पहले फ्रांस में पाकिस्तान के उच्चायोग थे। मई में पाकिस्तान ने मोईन को भारत में तैनात करने का फैसला लिया है। भारत को उम्मीद है कि इस नई नियुक्ति से दोनों देश के बीच सकारात्मक रिश्ते स्थापित होने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान: 2 ट्रांसजेंडर महिलाओं को पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पिछले कुछ महीनों में बढ़ा 1992 कोड ऑफ कंडक्ट का प्रयोग

आपको बता दें कि दोनों देशों ने पिछले कुछ महीनों में इस तरह के उत्पीड़न की घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए भारत और पाकिस्तान में राजनयिक /कांसुलर कर्मियों के व्यवहार के लिए 1992 की आचार संहिता का उपयोग किया है। वहीं दूसरी ओर भारत अब भी पाकिस्तान के साथ अपने पूर्व नौसैनिक कुलभूषण जाधव को कॉनसूलर एक्सिस दिलाने पर चर्चा जारी रखे हुए है।

क्या है 1992 कोड ऑफ कंडक्ट

1992 कोड ऑफ कंडक्ट भारत और पाकिस्तान के बीच एक समझौता है जो एक दूसरे के राजनयिकों से अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था। इसके तहत शिकायत मिलने पर दोनों देश कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..