एशिया

बालाकोट की कार्रवाई अभी भी सहमा है पाकिस्तान, कहा-भारत कर सकता है बड़ी कार्रवाई

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आएशा फारूकी ने कहा कि भारत ने इस तरह की कार्रवाई की तो माकूल जवाब मिलेगा
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 2:36 PM IST
air defence
air defence system

इस्लामाबाद। बालाकोट हमले से पाकिस्तान उबर नहीं पाया है। पाकिस्तान फिर से तनाव में है। उसे लगता है कि भारत अगले कुछ दिनों में बड़ी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आएशा फारूकी ने बकायदा मीडिया से बातचीत में कहा कि इमरान खान सरकार को इस तरह का डर है। हालांकि इसका ठोस कारण वो नहीं बता सकीं। फारूकी ने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगान पाकिस्तान के दौरे पर हैं, इस दौरान भारत 'गैर जिम्मेदाराना' कार्रवाई कर सकता है।

पाकिस्तान की प्रवक्ता ने धमकी भी दे डाली। फारूकी के अनुसार भारत सरकार ने इस तरह की कोई कार्रवाई की तो पाकिस्तान इसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि तुर्की कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के स्टैंड का समर्थन करता है, ये भारत को हजम नहीं हो रहा।

फारूकी ने कहा कि भारत से एक और डर भी सता रहा है। यह है अमरीका के साथ एयर डिफेंस सिस्टम पर होने वाली डील से है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 1.8 अरब डॉलर में एयर डिफेंस सिस्टम बेचने की मंजूरी दी है जो ठीक नहीं है। पाकिस्तान के मुताबिक इससे दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है।

एयर डिफेंस सिस्टम से दहला पाकिस्तान

इससे पहले रूस के साथ भी भारत ने S-400 मिसाइल सिस्टम की डील की है। इस पर अमरीका ने आपत्ति जताई थी लेकिन मोदी सरकार टस से मस नहीं हुई। रूस ने यही सौदा तुर्की के साथ भी किया है। भारत ने इस प्रणाली के लिए रूस को 6000 करोड़ की पहली किस्त का भुगतान कर दिया है। अब वह बिना विलंब इसे अपने खेमे में शामिल करना चाहता है। यह मिसाइल सिस्टम 380 किलोमीटर की रेंड में जेट्स, जासूसी प्लेन, मिसाइल और ड्रोन्स की निशानदेही ट्रैंक और नष्ट कर सकता है। 40 हजार करोड़ रुपए का ये सौदा दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस डील में शामिल है। गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके प्रगाढ़ रिश्ते पाकिस्तान के लिए परेशानी का बड़ा कारण है। ट्

Updated on:
14 Feb 2020, 2:36 PM IST
Published on: