2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona virus: चीन में मौत का आंकड़ा 1500 के पार, जापान में पहली मौत

जापान में 80 वर्ष की महिला की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 14 Feb 2020, 2:05 PM IST

 Corona Virus

Corona Virus

बीजिंग। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब दुनिया के कई देशों फैल चुका है। कोरोना वायरस से जापान में पहली मौत हुई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने पुष्टि की है कि वहां एक 80 वर्ष की महिला की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। जबकि चीन में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना से चीन में मृतकों की संख्या 1500 के पार तक पहुंच गई है।

Corona virus: हवाई अड्डों पर हाथ साफ रखें, महामारी से 70 फीसदी खतरा होगा कम

कोरोना (COVID-19) दुनिया के दूसरे देशों में भी तेजी से फैलता नजर आ रहा है। जापान में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां के स्वास्थ्य मंत्री कात्सुनोबू कातो के हवाले से बताया गया कि एक 80 साल की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत हो गई है। मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट में पता चला कि रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह महिला टोकियो की सीमा की रहने वाली थी। इससे पहले चीन के बाहर हांगकांग और फिलीपींस में एक-एक मौत हो चुकी है।

218 कोरोना से संक्रमित, दो भारतीय भी शामिल

जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर कोरोना के 28 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस क्रूज पर कोरोना के कुल 218 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही क्रूज पर तैनात कुछ अधिकारी भी इससे संक्रमित हो गए हैं। गौरतलब है कि इस क्रूज पर कुल 3711 लोग एक सप्ताह से फंसे हुए हैं। इस क्रूज पर हांगकांग से सवार हुए एक शख्स में सबसे पहले कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। क्रूज में कुल 138 भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं। दो भारतीयों में कोरोना की जांच पॉजिटिव आई है। भारतीय एंबेसी जापान प्रशासन के साथ संपर्क में है।

31 प्रांतों में कोरोना ने पैर पसारे

चीन में बढ़ते मौत के आंकड़ों से पूरी दुनिया में दहशत है। वहां 31 प्रांतों में कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हुबेई प्रांत का वुहान शहर प्रभावित है। कोरोना वायरस यहीं से शुरू हुआ था। चीन में कोरोना से अबतक 1500 लोगों की मौत हो चुकी है।