
इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान ( India Pakistan Relation ) की बीच रिश्ते हमेशा से तनावपूर्ण रहे हैं। बीते दो-तीन सालों में दोनों देशों के बीच तल्खियां और भी बढ़ी हैं। इस बीच अपने बड़बोलेपन और विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ( Pakistan Railway Minister Sheikh Rashid Ahmed ) ने एक बार फिर से एक हास्यापद और विवादित बयान दिया है।
दरअसल, शेख रशीद अहमद ने भारत को परमाणु हमले ( Nuclear Attack ) की धमकी दी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यदि भारत हमला करता है कि इस बार पारंपरिक युद्ध नहीं होगा, बल्कि सीधे परमाणु हमला होगा। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने अपना हथियार तैयार रखा है। अगर भारत कोई एक्शन करता है तो हम सीधे परमाणु हमला करेंगे जिसमें कि असम तक निशाना बनाया जा सकता है।
आपको बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जब शेख रशीद ने इस तरह के हास्यापद बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद कहा था कि पाकिस्तान ( Pakistan ) के पास सवा सौ ग्राम और ढाई सौ ग्राम के भी परमाणु बम ( Atom Bomb ) हैं जो किसी खास टारगेट पर मार कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, 'भारत सुन ले कि पाकिस्तान के पास पाव और आधा पाव के ऐटम बम भी हैं जो किसी खास इलाके को निशाना बना सकते हैं।' इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा था।
पाकिस्तान को देना चाहिए चीन का साथ
वैश्विक राजनीतिक समीकरणों पर पाकिस्तान की भूमिका के संदर्भ में बात करते हुए एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तान को चीन ( China Pakistan Relation ) का साथ खड़ा होना चाहिए। क्योंकि आज चीन अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के खिलाफ लडा़ई लड़ रहा है, जबकि अपने नए दोस्तों नेपाल, श्रीलंका, ईरान और रूस के साथ नया ब्लॉक ( Bloc ) बना रहा है। ऐसे में यह जरूरी और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है कि पाकिस्तान को चीन के साथ खड़ा होना चाहिए।
इसी कड़ी में रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा 'यदि पाकिस्तान पर भारत ने हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर ( Convention war ) की कोई गुंजाइश नहीं होगी। यह खूनी और आखिरी जंग होगी और ऐटमी जंग होगी। हमारा हथियार कैलकुलेटेड, छोटा, परफेक्ट और निशाने पर है। असम तक टार्गेट कर सकता है। पाकिस्तान के पास कन्वेन्शन जंग की गुंजाइश कम है।'