24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद की गीदड़भभकी, कहा- अब तोप और टैंक की बजाय सीधे-सीधे परमाणु जंग होगी

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद के अनुसार यह सिरियस थ्रेट है रशीद ने कहा जिस तरह की जरूरत होगी उस तरह का असलहे का इस्तेमाल होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Oct 2019, 12:04 PM IST

sheikh rashid

रेल मंत्री शेख राशिद।

इस्लामाबाद। अपने बयानों के लिए मशहूर पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत का नाम लिए बिना परमाणु युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान के पास एक-एक पाव और सवा-सवा सौ ग्राम के परमाणु बम होने का बयान देने वाले रशीद ने कहा कि अब जंग परंपरागत तरीके से नहीं होगा। बल्कि परमाणु युद्ध होगा। सोमवार को मीडिया के सवाल के जवाब में शेश रशीद ने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा जिसमें टैंक और तोपें चलेंगी। अब सीधे-सीधे परमाणु जंग होगी।

पाकिस्तान के रेल मंत्री के अनुसार यह सिरियस थ्रेट है इस मुल्क को और ये जंग खौफनाक हो सकती है। ये आम हथियार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन टैंक, तोपें चलेंगी या हवाई जहाज,एयर अटैक होंगे या नेवी के गोले चलेंगे...नो वे। दिस विल बी ऐटॉमिक वॉर। दिस विल बी अ क्लियर कट ऐटॉमिक वॉर। रशीद ने कहा जिस तरह की जरूरत होगी उस तरह का असलहे का इस्तेमाल होगा।

गौरतलब है कि रशीद इससे पहले कई बार आपत्ति जनक बयान देते आए हैं। उनका सोशल मीडिया पर मखौल बनता रहा है। एक रैली के दौरान पीएम मोदी का नाम लेते वक्त उन्हें करंट लगा था। इस दौरान उन्होंने भारत को जिम्मेदार बताया था। शेख रशीद वही नेता हैं, जिन्हें कुछ दिनों पहले एक रैली के दौरान करंट लग गया था। इसके बाद उन्होंने हास्यास्पद बयान दिया था कि उन्हें करंट लगने के पीछे भारत का हाथ है।

परमाणु युद्ध का खौफ दिखाकर ब्लैकमेलिंग की रणनीति

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के प्रावधानों को 5 अगस्त को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से पाकिस्तान भारत के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहा है। पाक पीएम प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी सरकार के मंत्री भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं। कश्मीर मसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने के बाद इमरान लगातार दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध या विनाशकारी जंग का हौवा खड़ा करने की कोशिश करते रहे हैं।