एशिया

पाकिस्तान के कई इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, अब तक 18 हजार से अधिक की मौत

आठ मई से 15 मई तक लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2021, 6:54 PM IST
lockdown in pakistan
lockdown in pakistan

लाहौर। पाकिस्तान के कई इलाकों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रशासन ने ईद-उल-फित्र के दौरान पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यहां पर आठ मई से 15 मई तक लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को सरकार की ओर से कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए कदम उठाने के बाद भी देश में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे

पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री यासमीन राशिद के अनुसार आठ दिन के लॉकडाउन के दौरान दुकानें, शॉपिंग मॉल और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईद के दौरान लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस, रेंजर्स और सैन्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

सख्त निर्देश दिए हैं

राशिद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, दवाई, कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्र, पेट्रोल पंप, किराने की छोटी दुकाने,डेयरी, सब्जी, फलों आदि की दुकाने खुलेंगी। खैबर पख्तूनख्वा,सिंध और पाक के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासन ने भी इस तरह के सख्त निर्देश दिए हैं।

योजना मंत्री और एनसीओसी के प्रमुख असद उमर के अनुसार विस्तारित टीकाकरण अभियान के साथ सख्त ऐहतियाती उपाय किए जा रहे हैं ताकि साकारात्मक असर देखने को मिले। गौरतलब है कि यहां पर महामारी की तीसरी लहर मार्च में आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाक में अब तक 18,537 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। वहीं संक्रमण के 845,833 मामले आ चुके हैं।

Published on: