एशिया

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब, संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भारतीय राजनयिक को तलब किया है।

2 min read
पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब, संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने सीमा पार से हुई गोलाबारी को लेकर एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को बुधवार को तलब किया। नियंत्रण रेखा पर हुई इस गोलाबारी में कथित तौर पर एक नागरिक की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय बलों ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा से लगे कोटकोटरा सेक्टर में बगैर किसी उकसावे के गोलाबारी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा बगैर उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की। उधर, भारतीय राजनायिक ने पाकिस्तान के इस आरोप को नकार दिया और कहा कि भारत की तरफ से ऐसी कोई फायरिंग नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर:बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच हुई सेक्टर स्तर की बैठक,इन मुद्यों पर बनी सहमती
एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं दोनों देश
पाकिस्तान और भारत ने नियंत्रण रेखा पर 2003 में एक संघर्षविराम की घोषणा की थी, लेकिन दोनों पक्ष नियमित रूप से एक-दूसरे पर संघर्षविराम उल्लंघन के आरोप लगाते रहते हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान पहले कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन करता है उसके बाद उल्टे ही भारतीय राजनयिक को तलब कर यह दिखाने की कोशिश करता है कि उसने तो कुछ किया ही नहीं। नियंत्रण रेखा गोलाबारी को लेकर भारत भी पाकिस्तानी राजनायिक को तलब करता रहा है।

ये भी पढ़ेंः जिसने रची भारत के खिलाफ साजिश उसे गले लगा रहे सिद्धू, इस मकसद से पहुंचे पाकिस्तान
जून में भी भारतीय उप उच्चायुक्त को किया था तलब
इससे पहले पाकिस्तान जून महीने में भी भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया था और नियंत्रण रेखा के पार से भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की थी। पाकिस्तान ने कहा था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा और सीमा के पास लगातार सघन आबादी वाली बस्तियों को निशाना बनाया। जिसमें उसके नागरिक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में भारतीय राजदूत तलब, सीमा पर गोलीबारी को लेकर जाहिर की नाराजगी
Published on:
05 Sept 2018 09:45 pm
Also Read
View All