एशिया

पाक की एक और नापाक चाल, समुद्री हमले के लिए आतंकियों को दे रहा है मरीन ट्रेनिंग

जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से आतंकियों की घुसपैठ कराने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान अब नए तरीके तलाश रहा है
2 min read
Pakistan terrorist attack
पाक की एक और नापाक चाल, समुद्री हमले के लिए आतंकियों को दे रहा है मरीन ट्रेनिंग

नई दिल्ली। पाकिस्तान एक बार फिर से भारत में मुंबई जैसे हमलों को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ है। जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से आतंकियों की घुसपैठ कराने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान अब समुद्री रास्ते से आतंकवादियों को भारत भेजने की कोशिश में लगा हुआ है। इसके लिए पाकिस्तान अब आतंकियों को मरीन ट्रेनिंग दे रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इस ट्रेनिंग का ब्लूप्रिंट तैयार किया है।

समुद्री रास्ते से घुसपैठ की ट्रेनिंग

आईएसआई की लीक हुई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान अब आतंकियों को समुद्री हमले की ट्रेनिंग दे रहा है। आईएसआई के नेतृत्व में चल रहे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में आतंकियों को स्विमिंग और डीप डाइविंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। पाकिस्तान नौसेना का एक मरीन दस्ता इसी काम के लिए लगा हुआ है। माना जा रहा है इस तरह की ट्रेनिंग के बाद आतंकी इंडियन पोस्ट, कार्गो शिप, और समुद्र में तेल टैंकरों को निशाना बना सकते हैं। मिलिट्री इंटेलिजेंस के अनुसार भारत के क्रीक एरिया में पाकिस्तान मरीन दस्ता आतंकियों और घुसपैठियों को ट्रेनिंग दे रहा है। इसके तहत समुद्री हमले की अपनी क्षमता को बढ़ने और लम्बे समय तक समुद्र में रहकर आतंकी हमलों को अंजाम देना शामिल है।

शिपिंग बोट निशाने पर

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान समुद्री रास्ते से किये जाने वाले हमले के लिए भारतीय मछुवारों से पकड़ी गई फिशिंग बोट्स का इस्तेमाल कर सकता है। इंटेलिजेंस ने गुजरात एसआईबी, गृह मंत्रालय, आर्मी और बीएसएफ के यह जानकरी शेयर की है। आईसीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि आंतकियों के छह ग्रुप सीमा पार से आतंकियों के तीन लॉन्च पैड से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। उधर भारतीय सेना का कहना है कि सेना की बेटे कई दिनों की चुस्ती के बाद आतंकी घुसपैठ की कोशिश में लगातार नाकाम हुए हैं। इसलिए वह घुसपैठ के वैकल्पिक विकल्पों की तलाश में हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह के इनपुट मिलने के बाद नौसेना सहित तटरक्षक बलों को भी सतर्क कर दिया गया है।

Published on:
25 Oct 2018 08:10 am