एशिया

पाकिस्तान: आम चुनावों में तैनात हुए दो विदेशी पर्यवेक्षक समूह, शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जताई उम्मीद

राष्ट्रमंडल पर्यक्षेक समूह के प्रमुख अब्दुलसलामी अबुबकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री हुसैन हारून से मुलाकात की

2 min read
पाकिस्तान: आम चुनावों में तैनात हुए दो विदेशी पर्यवेक्षक समूह, शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जताई उम्मीद

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होेने जा रहे हैं। जिसको लेकर चुनाव प्रचार हो ही रहा है वहीं सियासी दलों ने भी कमर कस ली है। सैकड़ों नेता चुनावी मैदान में अपनी किस्तम आजमाने के लिए बेकरार हैं। उधर चुनाव आयोग भी तैयार कर रहा है। आम चुनावों में विदेश पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। यहां आए विदेशी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया है। यूरोपीय संघ(ईयू) और राष्ट्रमंडल से फिलहाल दो पर्यवेक्षक समूहों को चुनाव की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। खबरों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा कि नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रमंडल पर्यक्षेक समूह के प्रमुख अब्दुलसलामी अबुबकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री हुसैन हारून से मुलाकात की और चुनाव से संबंधित मामलों पर चर्चा की। बता दें कि अबुबकर चुनाव का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रमंडल चुनाव पर्यवेक्षक समूह के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। इससे पहले इस समूह को पाकिस्तान में हुए 2002 और 2013 के आम चुनाव में नियुक्त किया गया था। अबुबकर ने कहा कि वह पाकिस्तान में शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की आशा कर रहे हैं। वहीं मंत्रालय का कहना है कि , "पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय चुनावी पर्यवेक्षकों का स्वागत करने की परंपरा रही है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: पाकिस्तान में चुनाव प्रचार के दौरान भाषण के बीच में ही गिरा मंच, मची भगदड़

25 जुलाई को वोटिंग

25 जुलाई को पाकिस्तान में आम चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए देश की संसद की निचली सदन में 272 सीटों पर सीधे मतदान होगा। इसी के साथ प्रांतीय चुनावों के लिए भी देश भर में वोट पड़ेंगे। कुल 70 सीटें आरक्षित कैटगरी में आती हैं जिनमें से 60 महिलाओं और 10 अल्पसंख्यकों के खाते में जाती हैं। रजिस्टर्ड वोटरों की संख्या 10 करोड़ 59 लाख 55 हज़ार 407 है। 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पाकिस्तान की प्रमुख पार्टी मानी जाती हैं। इन चुनावों को लेकर पाक सेना भी तैयार नहीं आ रही हैं। हालांकि उसपर चुनावी में धांधली करने का आरोप लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में आम चुनाव: कैसे और किस तरह होती हैं पड़ोसी देश में वोटिंग, क्या है चुनावी परिदृश्य
Published on:
21 Jul 2018 06:36 pm
Also Read
View All