एशिया

देश के कानून से परेशान युवाओं ने किया नेकेड रन, राष्ट्रपति का भी विरोध

इस्लामिक आतंक के खिलाफ सेना के इस्तेमाल और बढ़ रहे अपराध से परेशान युवाओं ने की नेकेड रन का आयोजन किया है।
less than 1 minute read
Dec 01, 2017
naked run

मनीला: फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में नेकेड रन का आयोजन हुआ है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिंडानाओ के छात्रों का समूह देश में बढ़ रहे हथियारों के उपयोग, बढ़ती हत्या और इस्लामवादी आतंकवादियों के खिलाफ सेना के इस्तेमाल का विरोध किया है।
राष्ट्रपति के मार्शल लॉ का विरोध
छात्रों का कहना है कि राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने इस्लामवादी आतंकवादियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल किया जाना गलत है। राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लागू किया है। इसी मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज के से नेकड रन शुरु किया। इस दौरान इन्होंने मुखौटे पहन रखे थे और सरकार के फैसलों के खिलाफ तख्ती दिखा रहे थे।
कई बार हुए नेकेड रन

अल्फा फाई ओमेगा के प्रवक्ता थॉमस ने कहा कि समाज में हिंसा का स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसे किसी भी हाल में अनदेखा नहीं किया जा सकता है। देश दुनिया में हजारों बेगुनाह मारे जा रहे हैं और सरकार चुप है। बता दें कि इससे पहले भी विश्व बिरादरी का ध्यान अपनी मांग की ओर खिंचने के लिए फिलीपीन्स में नेकेड रन का आयोजन होता रहा है।

Published on:
01 Dec 2017 06:20 pm