पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने शुक्रवार को 2014 के एक मामले में फैसला सुनाते हुए पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान को बरी कर दिया।
नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान एक मामले में कोर्ट से बरी हो गए हैं। पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने शुक्रवार को 2014 के एक मामले में इमरान खान को बरी कर दिया। एटीसी न्यायाधीश शाहरुख आरजूमंद ने शुक्रवार को जब फैसला पढ़ा तो इमरान अदालत में मौजूद थे। अदालत ने इस मामले में इमरान खान को फैसला सुनाते हुए बरी कर दिया। बरी किये जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि यह सामान्य मामला था और इसे आतंकवाद निरोधक अदालत में भेजने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस तरह की लोकतांत्रिक सरकारें सैन्य तानाशाहों से बदतर हैं।’’ बता दें कि पाकिस्तान की संसद के बाहर 2014 में पुलिस और इमरान खान की पार्टी के समर्थकों के बीच एक रैली में हाथापाई हुई थी, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गया था।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि 2014 में पाकिस्तान की संसद के बाहर एक रैली के दौरान पुलिस और पीटीआई के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था। इमरान खान पर आरोप था कि उसने पीटीवी के बिल्डिंग पर हमला करने और हिंसा फैलाने के लिए अपने समर्थकों को उकसाया था। बता दें कि इमरान खान ने उस समय 104 दिन तक विरोध प्रदर्शन भी किया था। इमरान खान पर इस मामले में लाउडस्पीकर एक्ट और एसएसपी इस्मातुल्लाह जुनेजो को टॉर्चर करने का आरोप लगा था। इस हमले में जूनजो समेत कई अधिकारी घायल हो गए थे। फिलहाल एंटी टेररिज्म कोर्ट इस मामले में इमरान खान समेत पार्टी के अन्य चार नेताओं के खिलाफ सुनवाई कर रही थी। जैसे हीं कोर्ट ने इस मामले में इमरान खान समेत सभी नेताओं को बरी किया तो इमरान खान ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'बहुत बहुत धन्यवाद'।
पीएम मोदी की तरह इमरान ने पाक के लिए दिया 'नया पाकिस्तान’ का नारा
आपको बता दें कि इमरान खान के लिए यह फैसला एक राहत भरी खबर लेकर आई है। क्योंकि अगले प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे इमरान खान जुलाई मेें होने वाले चुनाव के लिए बीते रविवार से अपने पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की है। बता दें कि इमरान खान ने लाहौर के प्रतिष्ठित मिनार-ए-पाकिस्तान में अपने पार्टी के ताकत को दिखाते हुए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया के संकल्प के तर्ज पर "नया (नया) पाकिस्तान" का नारा दिया साथ हीं अपने 11 एजेंडे बताये। इमरान खान नें अपने इस 11 एजेंडे में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व उत्पादन, भ्रष्टाचार, निवेश, रोजगार , कृषि, संघ, पर्यावरण, पुलिस व्यवस्था, महिला शिक्षा पर जोर दिया।