28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसने देश को बांटा उसके लिए यहां कोई स्थान नहीं: ऊर्जा मंत्री

मंत्री श्रीकांत शर्मा दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए और यहां उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने जिन्ना पर जमकर बरसे।

2 min read
Google source verification
up power minister Shrikant Sharma

up power minister Shrikant Sharma

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि जो लोेग जिन्ना के गुणगान कर रहे हैं वो पाकिस्तानी मानसिकता के लोग हैं। ऐसे लोगों का भारत में कोई काम नहीं है। आज पाकिस्तान नासूर बना हुआ है और बारूद के ढेर पर है। पाकिस्तान अपने आप ही समाप्त होगा। उधर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस भी धीरे धीरे इस देश से समाप्त हो रही है। जिन लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए देश मां भारती के दो टुकड़े किये हैं, लोगों का कत्ले आम किया है, ऐसे लोगों की देश में कोई जगह नहीं है। एक दिन जिन्ना की सोच पाकिस्तान से समाप्त जरूर होगी इसके बाद भारत से भी इटली कांग्रेस की सोच समाप्त होगी।

मंत्री ने किया आरओ प्लांट का लोकार्पण
मीडिया से मुखातिब होते हुए ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि मेरी दो विधायक निधी हैं उससे मैंने आज एक आरओ प्लांट का लोकार्पण किया है। मंत्री ने कहा कि एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए फर्नीचर लगवाया जाएगा। साथ ही पीने के पानी की बहुत ज्यादा दिक्कतें हैं। सभी स्कूलों में आरओ प्लांट लगवाएं जाएंगे ताकि प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का जो स्तर सुधरे। पहले चरण में नौ आरओ प्लांटों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद छह का लोकार्पण करना है।

मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। निजी आवास पर जनता की फरीयाद सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी किया।

जनपद के सभी प्राइमरी विद्यालयों में लगेंगे आरओ प्लांट
ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि मेरी दो विधायक निधी हैं। उससे मैंने आज एक आरओ प्लांट का लोकार्पण किया है। मैं भी एक प्राईमरी स्कूल में पढ़ा हूं। हम घर से बोरी और टाट लेकर पढ़ने जाते थे। उन्होंने कहा कि जनपद के 176 प्राइमरी विद्यालय है सभी विद्यालयों में फर्नीचर और आरओ प्लांट लगवाए जाएंगे।