
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बीते शनिवार को कश्मीर के दौरे पर गए थे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ अन्य विपक्षी नेताओ को श्रीनगर (Srinagar) हवाई अड्डे से वापस लौटा दिया गया। इससे तिलमिलाए कांग्रेसी मोदी सरकार पर कश्मीरियों से आजादी छीनने का आरोप लगा रहे हैं। खुद राहुल गांधी ने रविवार को एक ट्वीट कर लिखा कि जम्मू—कश्मीर के लोगों की स्वतंत्रता और नागरिक आजादी पर पाबंदी लगाए 20 दिन हो गए हैं। इस बयान के बाद से पाकिस्तानी मीडिया में राहुल की जमकर तारीफ हो रही है। उन्हे हाथोंहाथ लिया जा रहा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि विपक्ष और प्रेस को जम्मू कश्मीर का दौरा करने की कोशिश करने से रोका जा रहा है। उनका कहना है कि राज्य के लोगों पर कठोर बल प्रयोग और प्रशासनिक क्रूरता की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं और प्रेस को जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक क्रूरता का अहसास हुआ।
गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल शनिवार को घाटी का दौरा करने पहुंचा था। श्रीनगर पहुंचने के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने नेताओं को इसकी अनुमति नहीं दी और वापस भेज दिया था।
राहुल गांधी बीते शनिवार को कश्मीर के दौरे पर गए थे। इस दौरान राहुल गांधी समेत 11 अन्य विपक्षी नेताओं को श्रीनगर हवाई अड्डे से ही वापस भेज दिया गया था। वहीं, राहुल गांधी ने रविवार को एक ट्वीट किया। गांधी ने ट्वीट में लिखा कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के लोगों की स्वतंत्रता और नागरिक आजादी पर अंकुश लगाए हुए 20 दिन हो गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान के सामने आने के बाद से ही वह पाकिस्तानी मीडिया के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं।
इस मामले पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि अभी राहुल गांधी की यहां कोई जरूरत नहीं है। उनकी जरूरत यहां तब थी, जब उनके सहयोगी संसद में बोल रहे थे। अगर वह स्थिति को बिगाड़ना चाहते हैं और यहां आकर दिल्ली में उनके द्वारा बताए गए झूठ को दोहराना चाहते हैं,तो यह अच्छा नहीं है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..