एशिया

वादे से पलटे किम जोंग: सैटेलाइट तस्वीरों से खुला उत्तर कोरिया के 16 गुप्त मिसाइल ठिकाने का राज

इससे पहले किम जोंग ने ट्रंप के साथ वार्ता के दौरान परमाणु हथियार विकसित करने से पीछे हटने का वादा किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 9:36 AM IST
kim jong un donald trump
वादे से पलटा किम जोंग: सैटेलाइट तस्वीरों से खुला उत्तर कोरिया के 16 गुप्त मिसाइल ठिकाने का राज

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बातचीत के दौरान किया अपना वादा तोड़ दिया है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि उत्तर कोरिया एक बार फिर बड़े परमाणु अभियान में जुट गया है। जानकारी मिल रही है कि वह पहाड़ों पर 16 गुप्त बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को विकसित कर रहा है।

एक बड़े लॉन्चिंग साइट को तबाह करने का भी किया था वादा

वहीं इससे पहले किम जोंग ने ट्रंप के साथ वार्ता के दौरान परमाणु हथियार विकसित करने से पीछे हटने का वादा किया था। उत्तर कोरिया ने एक बड़े लॉन्चिंग साइट को तबाह करने का भी दावा किया था। यह रिपोर्ट वाशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के ग्रुप बियॉन्ड पैरेलल की ओर से तैयार की गई है। उत्तर कोरिया ने नए मिसाइल ठिकानों को लॉन्च साइट्स की तरह डिजाइन नहीं किया है। इसके बावजूद इन्हें कम दूरी की मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

किम जोंग ने दिखाए थे सख्त तेवर

बता दें कि हाल ही में किम जोंग ने अमरीका द्वारा प्रतिबंधों से छूट नहीं मिलने पर सख्त तेवर दिखाए थे। गत बुधवार को ट्रंप ने कहा था, हम जल्दबाजी में नहीं हैं। उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंध जारी हैं। मिसाइलों और रॉकेटों पर रोक लगी है।

Published on: