एशिया

शंघाई में गर्मी ने तोड़ा 100 साल का रिकॉर्ड, दर्ज हुआ मई का सबसे गर्म दिन

Shanghai Creates Record: शंघाई में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए पिछले 100 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

less than 1 minute read
May 29, 2023
hot_day_in_shanghai.jpg
Shanghai records hottest May day in 100 years

दुनियाभर में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते मौसम का मिजाज़ बुरी तरह बिगड़ा हुआ है। जगह-जगह बेमौसम बारिश देखने को मिल रही है, तो पहले ठंडी रहने वाली जगहों में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, गर्म जगहों पर भी अप्रत्याशित रूप से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम में पुराने रिकॉर्ड्स का टूटना और नए रिकॉर्ड्स का बनना भी देखा जाता है। चीन (China) के शहर शंघाई (Shanghai) में गर्मी का पिछले 100 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।


शंघाई में दर्ज हुआ मई का सबसे गर्म दिन

शंघाई में मौसम विभाग के अनुसार आज पिछले 100 साल में मई का सबसे गर्म दिन रहा। शंघाई के मौसम विभाग ने अपने ऑफिशियल वीबो चैनल पर जानकारी देते हुए बताया कि आज, 29 मई को दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर ज़ुजियाहुई स्टेशन (Xujiahui Station) पर 36.1 डिग्री सेल्सियस (97 डिग्री फॉरेनहाइट) तापमान दर्ज किया गया। इसी के साथ आज का दिन 100 साल में अब तक शंघाई में मई महीने का सबसे गर्म दिन बन गया।

Published on:
29 May 2023 05:13 pm