एशिया

पाकिस्तान: भारत की दुहाई देकर लड़ा जा रहा है चुनाव, शहबाज शरीफ ने कहा पड़ोसी से बेहतर मुल्क बनाएंगे

पीएमएल-एन प्रमुख ने शनिवार को सरगोधा में एक रैली में लोगों से कहा कि अगर मैं छह महीनों में बिजली की कटौती के संकट को खत्म नहीं करता हूं तो आप मेरा नाम बदल सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 2:29 PM IST
Feature image

लाहौर। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा है कि सत्ता में आने की बाद वह पाकिस्तान को तरक्की की बुलंदियों पर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में आने के बाद वह पाकिस्तान को प्रतिद्वंद्वी देश भारत से आगे नहीं ले गए तो उनका नाम बदल दिया जाए।

क्या बोले शहबाज

पीएमएल-एन प्रमुख ने शनिवार को सरगोधा में एक रैली में लोगों से कहा, "अगर मैं छह महीनों में बिजली की कटौती के संकट को खत्म नहीं करता हूं तो आप मेरा नाम बदल सकते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वे सीना ठोंक पर वाघा सीमा पर आएंगे और पाकिस्तान की मिटटी की एक एक कतरे को सलाम करेंगे।

मलेशिया और तुर्की को टककर देगा पाकिस्तान

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार पंजाब प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पाकिस्तान को मलेशिया और तुर्की के स्तर पर लाएंगे। उन्होंने कहा कि वह महाथिर मोहम्मद और तैय्यप एर्दोगान से अपने देश को बेहतर बनाने के गुर सीखेंगे और पाकिस्तान को फिर से महान राष्ट्र बनाएंगे। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान इमरान खान जैसे नेताओं को वोट देकर एक महान राष्ट्र नहीं बन सकता है जिन्होंने 'हमारे देश' से झूठे वादे किए हैं।

भारत कहीं नहीं है

शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान की मुकाबले भारत कहीं नहीं है। उन्होंने दवा किया कि जिस दिन पाकिस्तान का सूरज चमकेगा, उस दिन भारत कहीं नजर नहीं आएगा।

इमरान खान ने किये झूठे वादे

शाहबाज शरीफ ने आरोप लगते हुए कहा कि इमरान खान ने पंजाब सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है लेकिन मेरे खिलाफ एक भी पैसे का आरोप साबित नहीं हुआ है। वर्तमान पीएमएल-एन अध्यक्ष ने अपने भाई व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बचाव करते हुए कहा कि वह अपनी बीमार पत्नी को लंदन में छोड़कर पाकिस्तान लौट आए। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई नवाज शरीफ व उनकी बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार किया गया और उन्हें यहां तक कि उनकी मां से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने आईएसआई पर अपने भाई की रिहाई को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Published on: