एशिया

घर में घुस कर रच रहा था साजिश, रातभर चली मुठभेड़ में मारा गया तालिबान कमांडर हाकिम खान

इस दौरान चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
Dec 02, 2018
talibani leader killed by pak army in khyber pankhtunkhwa province
घर में घुस कर रच रहा था साजिश, रातभर चली मुठभेड़ में मारा गया तालिबान कमांडर हाकिम खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर एक बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में स्थानीय तालिबानी कमांडर हाकिम खान को मौत के घाट उतारा है। कहा जा रहा है कि ये मुठभेड़ रात भर चली।

मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी भी हुए घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। इस बारे में डेरा इस्माइल खान के वरिष्ठ पुलिस अफसर जहूर अफरीदी ने बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'हमें दक्षिणी वजिरिस्तान से नजदीक स्थित डेरा इस्माइल खान शहर के एक घर में आतंकी छिपे होने की टीप मिली थी। हमने तुरंत इसपर कार्रवाई करने की ठानी। इसके चलते हमने उस घर को चारों ओर से घेर लिया। हालांकि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि हाकिम ने घर में छह लोगों को बंधक बनाया हुआ था।'

आतंकी हाकिम के पास से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा और विस्फोटक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस मुश्किल को पार करते हुए सफल और सटीक कार्रवाई की। इसमें तालिबानी आतंकी मारा गया। साथ ही सुरक्षाबलों ने बंधक बनाए गए लोगों को भी उसकी कैद से मुक्त कराया। कहा जा रहा है कि आतंकी हाकिम के पास से हथियारों का जखीरा था। इसके अलावा उसके पास से विस्फोटक बरामद हुए हैं।

Updated on:
02 Dec 2018 01:27 pm
Published on:
02 Dec 2018 01:27 pm